Patna : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पटना के IGIMS में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। फिलहाल उन्हें विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया है। जानकारी के मुताबिक, अचानक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी महसूस होने पर डॉक्टरों ने विस्तृत जांच की सलाह दी थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। डॉक्टर विभिन्न मेडिकल जांच कर रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे के इलाज पर फैसला लिया जायेगा।
लालू यादव पहले से किडनी संबंधी बीमारी से जूझ चुके हैं। उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हो चुका है। ब्लड शुगर की समस्या के कारण भी उनकी नियमित निगरानी होती रही है। फिलहाल परिवार और पार्टी के वरिष्ठ नेता लगातार उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : बहला-फुसलाकर मासूम का अगवा, फिरौती, पुलिस की ताबड़तोड़ रेड… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : नवोदय विद्यालय पर फूटा गुस्सा, क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : ‘जिंदा बच्चे को निगल गया’, देखें रूह कंपा देने वाला वीडियो…
इसे भी पढ़ें : PM बोले आज का दिन ऐतिहासिक, देश को मिली पहली…
इसे भी पढ़ें : NEET में गढ़वा SDO के बेटे ने मारी बाजी…








