spot_img

नवोदय विद्यालय पर फूटा गुस्सा, क्या हुआ… देखें

Date:

spot_img
spot_img

Dhanbad : धनबाद के निरसा के बेनागड़िया स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 10वीं के छात्र के साथ कथित रैगिंग और मारपीट के बाद शुक्रवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। बड़ी संख्या में अभिभावक और ग्रामीण स्कूल पहुंच गये और प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने मुख्य गेट पर BDO इंद्रलाल ओहदार और CO विक्रम आनंद को रोक लिया। दोनों अधिकारियों के साथ तीखी बहस हुई। कुछ लोगों ने बोतलें फेंकी और पत्थरबाजी की कोशिश की। पुलिस ने समय रहते स्थिति संभाल ली।

घटना के बाद कई अभिभावक अपने बच्चों को हॉस्टल से घर ले गये। कई अन्य भी बच्चों को वापस ले जाने पहुंचे। इल्जाम है कि मोबाइल से पैसे ट्रांसफर करने के विवाद में 10वीं के छात्र सुमित कुमार दास को उसके साथियों ने रात में रस्सी से बांधकर बेल्ट से पीटा। घटना का वीडियो भी बनाया गया और शिकायत करने पर धमकी दी गई। दो दिन बाद छात्र ने परिजनों को घटना बताई। तब उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से SNMMCH रेफर किया गया। अभिभावकों ने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाये। उनका कहना है कि 520 छात्रों के लिए सिर्फ छह गार्ड हैं और नियमित वार्डन भी नहीं हैं।मामले की गंभीरता को देखते हुये प्रशासन ने 11 सदस्यीय निगरानी समिति बनाई है। पुलिस जांच में जुटी है। स्कूल प्रबंधन ने दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया है।

इसे भी पढ़ें : ‘जिंदा बच्चे को निगल गया’, देखें रूह कंपा देने वाला वीडियो…

इसे भी पढ़ें : PM बोले आज का दिन ऐतिहासिक, देश को मिली पहली…

इसे भी पढ़ें : NEET में गढ़वा SDO के बेटे ने मारी बाजी…

इसे भी पढ़ें : 25 लाख का इनामी ‘टाइगर’ आया शिकंजे में…

इसे भी पढ़ें : कर्ज वसूली को लेकर RBI के नये नियम… जानें क्या

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

5 IPS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट

UP : उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को 5...

RJD सुप्रीमो की बिगड़ी तबीयत, IGIMS में भर्ती

Patna : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो और बिहार...

बहला-फुसलाकर मासूम का अगवा, फिरौती, पुलिस की ताबड़तोड़ रेड… देखें वीडियो

Ranchi : रांची के दलादली TOP (नगड़ी थाना) क्षेत्र...

‘जिंदा बच्चे को निगल गया’, देखें रूह कंपा देने वाला वीडियो…

UP : उत्तर प्रदेश के बहराइच से दिल दहला...

PM बोले आज का दिन ऐतिहासिक, देश को मिली पहली…

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने जींद-सोनीपत के बीच...