spot_img

दो बच्चियों को पांचवी मंजिल से फेंका, फिर आक्रोशित लोगों ने जो किया…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार की शाम सनसनीखेज घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया। यहां एक इमारत की पांचवीं मंजिल से दो बच्चियों को नीचे फेंक दिया। एक की मौत हो गई और दूसरी घायल है। घटना से गुस्साए लोगों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी। बताया जा रहा है कि बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बाजार समिति के पास शिव शक्ति नगर में 5 मंजिला मकान की छत पर कुछ बदमाश छिपे हुए थे। इसी दौरान कपड़ा फैलाने गई दो बच्चियों को बदमाशों ने छत से नीचे फेंक दिया। एक बच्ची की मौत मौके पर ही हो गई। दूसरी घायल है और उसका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है।

फल विक्रेता की बेटियां

दोनों बच्चियों की पहचान फल विक्रेता नंदलाल गुप्ता की बेटी 10 वर्षीय शालू और 12 वर्षीय सलोनी के रूप में हुई है। जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गई और बवाल शुरू हो गया। लोगों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। गुस्साए लोगों ने तोड़फोड़ के साथ ही आगजनी शुरू कर दी है। आक्रोशित लोगों ने जमकर पथराव किया। पत्थरबाजी में थानाध्यक्ष सनोबर खान और दो पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। मौके से पकड़े गए युवक का नाम विवेक कुमार है।

परीक्षा की तैयारी कर रहा आरोपी

पुलिस ने बताया कि दरभंगा निवासी विवेक कुमार 2012 से ही नंदलाल के मकान स्थित लाज में रह कर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि नीतीश कुमार नाम के एक व्यक्ति के कहने पर उसने दोनों लड़कियों को छत से फेंका है। इस घटना के बाद से संदलपुर में तनाव की स्थिति बनी है। लोग आक्रोशित हैं। लोगों की पिटाई से आरोपित युवक विवेक कुमार भी जख्मी हुआ है।

स्थिति नियंत्रण में कर रही पुलिस

कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित करने में लगी रही। घटनास्थल पर डीएसपी, एसडीओ समेत कई अधिकारी पहुंचे। इनका कहना है कि आरोपित विवेक ने लाज मालिक की दो बेटियों को छत से क्यों फेंका? इसका सही जवाब अभी नहीं मिल सका है। हंगामा शांत होने के बाद पुलिस गहन जांच करेगी।

इसे भी पढ़ें :1 रुपए का नोट बना सकता है मालामाल!, बस करना होगा ये काम…

इसे भी पढ़ें :जनधन अकाउंट वाले जल्द करें ये काम! वरना होगा भारी नुकसान…

इसे भी पढ़ें :यात्रीगण ध्यान दें ! अब फ्लाइट रिशैड्यूल करने पर नहीं लगेगी चेंज फीस, जानिए डिटेल्स

इसे भी पढ़ें :E-Shram Card : सरकार ने बैंक खाते में डाले 1000 रुपये!, ऐसे करें चेक

इसे भी पढ़ें :Amul के साथ बिजनेस करने का मौका, 10 लाख रुपए महीने कमाई! जानें कैसे…

इसे भी पढ़ें :बेटियों की शादी के लिए न करें चिंता, इस स्कीम में मिलेंगे इतने रुपये, जानें पूरा प्लान

इसे भी पढ़ें :Bank Account में नहीं हैं पैसे फिर भी निकाल सकते हैं ₹10000, जानिए कैसे

इसे भी पढ़ें :SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, बैंक ने शुरू की नई सर्विस, सभी को होगा…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चंद पलों के गुस्से ने उजाड़ दिया घर, बड़े भाई को मा’र डाला…

Bihar : जिस आंगन में बचपन में एक साथ...

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...