spot_img
spot_img
spot_img

मारकर फेंक दिया झाड़ी में, शक उसपर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bokaro : बोकारो में एक युवक की हत्या कर उसकी लाश झाड़ी में फेंक दी गई। मारे गये युवक की पहचान राजकुमार सिंह के रूप में की गई है। उसके बदन में कई जगह गहरे जख्मों के निशान मिले हैं। वह बोकारो के सेक्टर 2 बी में रहता था। चास में एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में काम करता था। उसकी लाश बीएससीटी थाना क्षेत्र के कोऑपरेटिव कॉलोनी के पास मिली। डेड बॉडी के नजदीक मोबाइल, पर्स और बाइक मिले हैं। पुलिस इसे हत्या का मामला मान जांच शुरू कर दी है। पुलिस का शक राजकुमार सिंह के कुछ करीबी दोस्तों पर है। पुलिस उसके करीबी दोस्तों के बारे में पता कर रही है। वहीं मारे गये युवक के मोबाइल का सीडीआर भी निकाला गया है। उसने अंतिम बार जब बातें की तो उसका लोकेशन क्या था। उसका रात 9 बजे के बाद मोबाइल बंद हो गया था। घरवालों ने भी पुलिस को एक क्लू दिया है। कुछ दिन पहले कुछ लोगों के साथ राजकुमार सिंह का झगड़ा हुआ था। मारधाड़ तक हुआ था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुछ अनजान लोगों से झाड़ी में एक डेड बॉडी पड़े रहने की खबर मिली थी। शुरू में पुलिस के मन में आया कि शायद सड़क हादसा का मामला हो, पर डेड बॉडी को देखते ही पुलिस को यह समझने में देर नहीं लगी कि यह सड़क हादसा नहीं मर्डर केस है। आसपास से जुटे लोगों को लाश दिखाई गई। तब उसकी पहचान कर ली गई। राजकुमार सिंह की हत्या किसने और क्यों की, इस बिंदु पर पुलिस गहराई से तहकीकात कर रही है।

इसे भी पढ़ें : राजस्थान में सेना का विमान क्रैश, दो पायलट शहीद… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : किसानों और मजदूरों की आमदनी बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : सीएम हेमंत

इसे भी पढ़ें : निर्यात को बढ़ावा देने के लिए वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का होगा निर्माण, कल आधारशिला रखेंगे सीएम हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें : CM ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, पार्थ चटर्जी को किया कैबिनेट से बाहर

इसे भी पढ़ें : ये गलती आपको भी बना देगी मंकीपॉक्स का शिकार, WHO ने पुरुषों को चेताया

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कुछ सेकेंड की फुर्ती ने बचा ली 3 जिंदगियां, वरना…

Ranchi : रांची-रामगढ़ हाईवे स्थित पुंदाग टोल प्लाजा के...

तानों से सम्मान तक: पलामू में तीन विधवाओं ने थामा नये जीवन साथी का हाथ…

Palamu : कभी तानों, उपेक्षा और सामाजिक बंधनों के...

अब शिक्षकों को भी देनी होगी पात्रता परीक्षा, शिक्षक ये बोल गये…

Ranchi : झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को...