spot_img
spot_img
spot_img

बिहार में घुसे तीन आतंकी, सुराग देने वालों को देगी ईनाम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार में सनसनी फैल गई है। नेपाल की राह से दाखिल हुये जैश-ए-मोहम्मद के तीन संदिग्ध आतंकी हसनैन अली (रावलपिंडी), आदिल हुसैन (उमरकोट), और मोहम्मद उस्मान (बहावलपुर, पाकिस्तान) की बिहार पुलिस मुख्यालय ने इनके स्केच जारी कर दिये हैं। जो कोई इनकी सूचना देगा, उसे 50 हजार रुपये ईनाम मिलेगा।
सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जायेगा। मोतिहारी के SP स्वर्ण प्रभात ने मीडिया से कहा कि “सूचना एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। बॉर्डर इलाकों की निगरानी कड़ी कर दी गई है। हर थाना अलर्ट पर है। पहचान गुप्त रहेगी, ईनाम मिलेगा।”

काठमांडू से लेकर सीमांचल तक निगरानी

सूत्रों के मुताबिक, आतंकी अगस्त के दूसरे हफ्ते में काठमांडू पहुंचे और वहां से बिहार में दाखिल हुये। पुलिस ने नेपाल सीमा से लगे जिलों प. चंपारण, पू. चंपारण, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, सुपौल, मधुबनी और सीतामढ़ी में अलर्ट जारी कर दिया है।

रेलवे, बस स्टैंड और एयरपोर्ट पर भी चौकसी

भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्ती बढ़ा दी गई है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट पर पुलिस और खुफिया एजेंसियों की नजर हर संदिग्ध पर टिक गई है। DIG प्रमोद कुमार मंडल के हवाले से मीडिया में आई खबर के अनुसार, “तीनों आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे हैं। इसलिये सीमावर्ती जिलों पर हमारी नजर और सख्त कर दी गई है।”

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

RSS मुख्यालय कांड अब ATS के हवाले… देखें वीडियो

Ranchi : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के झारखंड प्रदेश...

ममता बनर्जी को तगड़ा झटका… जानें

West Bengal : पश्चिम बंगाल की राजनीति में उथल-पुथल...

मुखिया पर चली गो’ली, पोड़ैयाहाट में बवाल, बाजार बंद…

Godda : गोड्डा के पोड़ैयाहाट में अज्ञात बदमाशों ने...

RSS कार्यालय के हमलावरों ने वीडियो बनाकर भेजा था विदेश!

Ranchi : राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक...