Chouparan (Krishna Paswan) : वियतनाम में होने वाले एशिया पिकलबॉल जूनियर ओपन 2025 के लिए ऑल इंडिया पिकलबॉल एसोसिएशन (AIPA) द्वारा घोषित भारतीय टीम में झारखंड के तीन सितारों को चुना गया है। झारखंड पिकलबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बी. सुधीर ने बताया कि यह राज्य के लिये एक गौरवशाली क्षण है। चयनित खिलाड़ियों में धनबाद के जिगर विश्वकर्मा और रांची की प्रचेता कुमारी व सुचेता कुमारी शामिल हैं। जिगर विश्वकर्मा, बसरिया गांव के विनय विश्वकर्मा के बड़े बेटे हैं। बीते दो वर्षों से लगातार अनुशासन, मेहनत और जूनून के सहारे अपनी पहचान गढ़ते रहे हैं। उनके चयन से सिर्फ बसरिया नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व की लहर दौड़ गई है। सुधीर ने कहा, “इन बच्चों ने ना सिर्फ झारखंड का नाम रोशन किया है, बल्कि यह साबित कर दिया है कि खेल प्रतिभा किसी शहर या सुविधा की मोहताज नहीं होती। इनके चयन से राज्य के हर युवा को एक नई प्रेरणा मिलेगी।” पिकलबॉल, जो टेबल टेनिस, बैडमिंटन और लॉन टेनिस का संगम माना जाता है, आज देश में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। अब झारखंड के बच्चे इस खेल के अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का परचम लहरायेंगे।
इसे भी पढ़ें : उज्ज्वला योजना को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम
इसे भी पढ़ें : नये आपराधिक कानूनों पर ADG सुमन गुप्ता ने दिये दमदार टिप्स… जानें
इसे भी पढ़ें : भैरवी किनारे, राख के नीचे दबी चीखें
इसे भी पढ़ें : योग ओलंपियाड में पदकवीरों की हौसला अफजाई
इसे भी पढ़ें : झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट इस तारीख तक… जानें
इसे भी पढ़ें : जनजातीय समाज की शिक्षा में जगे संस्कार के दीपः गर्वनर














