Kohramlive : राज्यस्तरीय योग ओलंपियाड 2025 में रांची जिला ने शानदार प्रदर्शन करते हुये ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। रांची ने पूरे ओलंपियाड में 1800+ अंक प्राप्त कर राज्यभर में शीर्ष स्थान हासिल किया। अब चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में भाग लेंगे, जो 15-18 जून 2025 तक कन्याकुमारी (तमिलनाडु) में एनसीईआरटी व शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित होगा। जिला प्रशासन ने प्रतिभागियों को आगे के प्रशिक्षण के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। इस उपलब्धि पर रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने स्वर्ण व रजत पदक विजेताओं से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और राष्ट्रीय स्तर के लिए शुभकामनाएं दीं।
बालक वर्ग
• कक्षा 6-8: 04 प्रतिभागी – स्वर्ण पदक
• कक्षा 9-10: 03 प्रतिभागी – स्वर्ण पदक
बालिका वर्ग
• कक्षा 9-10: 04 प्रतिभागी – रजत पदक (राज्य में द्वितीय स्थान)












