Kohramlive desk : मैनचेस्टर टेस्ट मैच रद्द होने के बाद इंग्लैंड के तीन खिलाड़ियों ने बड़ा फैसला लिया है। इंडियन प्रीमियर लीग-14 (IPL-14) के दूसरे हिस्से से जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान और क्रिस वोक्स ने अपना वापस नाम ले लिया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इन खिलाड़ियों ने अपनी फ्रेंचाइजी को बता दिया है कि वह टूर्नामेंट के बाकी बचे मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। बताया जा रहा है कि तीनों खिलाड़ियों ने आने वाले दिनों में इंग्लैंड टीम के व्यस्त कार्यक्रम के कारण आईपीएल से नाम वापस लिया है। बता दें कि आईपीएल-14 के खत्म होने के दो दिन बाद 17 अक्टूबर से टी20 वर्ल्ड कप शुरू हो जाएगा। इसके बाद इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में खेलना है।
बेयरस्टो सनराइजर्स हैदराबाद, मलान पंजाब किंग्स और क्रिस वोक्स दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा हैं। कोहनी की चोट से जूझ रहे इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और ऑलराउंडर बेन स्टोक्स मानसिक स्वास्थ्य के चलते पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।
बेयरस्टो का आईपीएल-14 में नहीं खेलना सनराइजर्स हैदराबाद टीम के लिए बड़ा झटका है। वह टीम के स्टार ओपनर हैं। बेयरस्टो डेविड वॉर्नर के साथ टीम को तेज शुरुआत दिलाते हैं। वह 2019 से सनराइजर्स की टीम से जुड़े हुए हैं।
वहीं, पंजाब किंग्स टीम ने डेविड मलान के रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है। टीम ने साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज एडम मार्क्रम को शामिल किया है। फ्रेंचाइजी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
𝘼𝙞-𝙙𝙚𝙣 vich tuhadda swaagat hai! 👋🏻
Welcoming our newest 🦁 Aiden Markram who will replace Dawid Malan for the remainder of the season! 😍#SaddaPunjab #IPL2021 #PunjabKings pic.twitter.com/OJMW3QEwW1
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) September 11, 2021
Read More : नई-नवेली दुल्हन को रेलवे स्टेशन पर छोड़ गायब हो गया पति, देखें वीडियो
Read More : मर्डर के बाद रेप करने वाले सनकी कैदी के साथ जेल के अंदर क्या हुआ, देखें…
Read More : दिल देने वाले “साजन” ने ली सजनी की चौखट पर आखिरी हिचकी, देखें वीडियो…
Read More : BREAKING : रांची के दवा कारोबारी अश्विनि राजगड़िया ने किया सुसाइड अटेम्प्ट
Read More : BREAKING : गुजरात के CM ने अचानक से दिया इस्तीफा












