Ramgarh : रामगढ़ में गुरुवार को अलग-अलग तीन सड़क हासदों में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोग बेतरह जख्मी हो गये। तीनों एक्सीडेंट रामगढ़ थाना क्षेत्र में हुई। हादसे में मारे गये लोगों की डेड बॉडी को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार चुट्टूपालू घाटी में एक गुड़ लदा ट्रक सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गया। इसमें ट्रक ड्राइवर और खलासी की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस घटना स्थल से करीब 100 मीटर पीछे एक और ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे ड्राइवर और खलासी बेतरह जख्मी हो गए। वहीं तीसरा हादसा छतरमांडू कोर्ट मोड़ के पास हुआ, जहां टेम्पू पलटने से एक किसान की मौत हो गई। इन हादसों के बाद ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर देखने को मिला। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक बोकारो रामगढ़ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद जाम हटा लिया गया।
इसे भी पढ़ें : राजधानी में ट्रिपल म*र्डर : पति व दो पत्नियों को का*ट डाला… जानें
इसे भी पढ़ें : बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, मिला सदैव रक्षा का वचन
इसे भी पढ़ें : गलत काम करने वालों का खूंटा उखाड़ फेंकने की खुली छूट… देखें
इसे भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर फड़फड़ाने वाले की रांची पुलिस ने निकाली हेकड़ी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : एक क्लू से धरा गयी खूबसूरत चांदनी, क्या बोल गये SP… देखें
इसे भी पढ़ें : कई थाना प्रभारी इधर से उधर, देखें कौन कहां गया
इसे भी पढ़ें : Aditya L1 मिशन पर ISRO का बड़ा अपडेट…








