धौलपुर: जहां एक तरफ लोग बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देते नहीं थकते हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग है जो अभी भी दकियानूसी सोच के साथ जी रहे हैं। एक ऐसी ही वारदात धैलपुर के बाड़ी से सामने आई है। जहां एक व्यक्ति ने एक नही, दो नहीं बल्कि तीन-तीन शादियां कर ली। पहली और दूसरी बीवी से संतान नही होने पर दोनों को घर से बाहर निकाल दिया। तीसरी शादी से उसे संतान तो हुई मगर एक बेटी। बेटी के जन्म से नाराज़ व्यक्ति ने फिर शुरू कर दिया प्रताड़ना का सिलसिला।
पीड़ित महिला के मुताबिक, मोहन की पहली बीवी से कोई संतान नहीं होने पर तीन साल बाद उसे घर से बाहर कर दिया। इसके बाद उसने दूसरी शादी की, जो अपने साथ तीन बच्चों को भतीजा और भतीजी बताकर लाई। लेकिन बाद में उसकी पोल खुल गयी कि वो तीनों बच्चे उसके पहले पति के हैं। करीब 12 साल तक दूसरी पत्नी से भी संतान नही होने पर उसे किराये के मकान में रखा।
पीड़िता ने मोहन पर आरोप लगाते हुए कहा कि बच्ची के जन्म के करीब पांच महीने तक वो मारपीट बर्दाश्त करती रही। उसने महिला थाने में पति की शिकायत भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मोहन लगातार बेटी को मारने की धमकी देने लगा और हमें घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद बाल कल्याण समिति में न्याय की गुहार लगाई तब जाकर पति के खिलाफ मामला दर्ज हुआ
इसे भी पढ़ें : एक्शन में SP : थाना प्रभारी सहित दर्जनों पुलिसकर्मी सस्पेंड, होमगार्ड जवान और ड्राइवर को जेल
इसे भी पढ़ें : स्वर्ण व्यवसायी से दिनदहाड़े छिनतई, 2 बाइक सवार अपराधी ले उड़े गहनों से भरा बैग












