लातेहार : पुलिस ने तीन माओवादी और एक टीएसपीसी उग्रवादी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चारों के पास से पुलिस ने लेवी के 4 लाख 48 हजार 500 रुपए जब्त किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर लातेहार थाना क्षेत्र के कढिमा गांव से तीन माओवादियों और बतातखुर्द से एक TSPC उग्रवादी को धर दबोचा। गिरफ्तार माओवादियों में उपेंद्र यादव उर्फ भूपेश यादव, निरंजन यादव और योगेंद्र यादव जबकि TSPC उग्रवादी अभिनंदन सिंह शामिल है। मामले में एएसपी विपुल पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार माओवादियों में से एक पर मनिका थाना में चार मामले और दूसरे पर लातेहार थाना में एक मामला दर्ज हैं। तीनों माओवादियों के पास से 3,48,500 रुपए, 6 मोबाइल, एक बाइक, 7 ATM और 7 बैंक पासबुक बरामद किया गया। वहीं टीएसपीसी के अभिनंदन सिंह के पास से एक लाख रुपए और एक मोबाइल फोन जब्त किया।
इसे भी पढ़ें : इनोवा के अंदर ही बना रखी थी तिजोरी, सोना-चांदी और कैश ढूंढ़ते रह गये अपराधी
इसे भी पढ़ें :एक ही दुल्हन के घर बारात लेकर पहुंचे 4 दूल्हे, फिर हुआ ये …












