कोहराम लाइव डेस्क : उत्तर प्रदेश के बस्ती में फोरलेन पर छावनी थाना क्षेत्र में आलू व्यापारी समेत तीन की गला रेत कर हत्या कर दी गई। मृतकों में आलू व्यापारी के अलावे ट्रक ड्राईवर और खलासी भी शामिल है। हत्या का कारण लूट बताया जा रहा है। यह तीनों शव अलग-अलग जगहों पर पायी गई है।
बिहार से लौटते समय हुई घटना
आलू व्यापारी ट्रक लेकर बिहार में आलू बेचने गये थे। लौटते समय लूट होने की आशंका जताई जा रही है। पहला शव हाईवे किनारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी इंटर कालेज पचवस के पास झाड़ियों में मिला। यह ट्रक चालक बताया जा रहा है, जिसका नाम सोनू मौर्या (35) पुत्र रामकिशोर मौर्या मीरपुर भरोचा थाना असीबन जनपद उन्नाव है। दो अन्य शव 5 किमी आगे शंकरपुर गांव के पास हाईवे किनारे खड़े ट्रक के केबिन में मिले।
इसे भी पढ़ें :ब्लेड से भाई का गला रेतता रहा युवक, बचाने के बजाए वीडियो बनाते रहे लोग
इसे भी पढ़ें :नेचुरल Health के लिए Tonic है Laughing
जीपीएस लोकेशन से ट्रेस किया ट्रक
ट्रक मालिक मनोज कुमार ने जीपीएस से लोकेशन ट्रेस कर पुलिस को बताया कि उनकी ट्रक शंकरपुर के पास खड़ी है। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक रवीन्द्र सिंह टीम के साथ पहुंचे और जांच-पड़ताल की।
इसे भी पढ़ें :…और बीच सड़क पर बैठ गए ग्रामीण, करने लगे ये मांग
इसे भी पढ़ें :…और 10 नवजात ने तोड़ा दम, देखते रह गए लोग










