दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी के साथ हुई ऑनलाइन ठगी के मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है, आरोपियों के नाम है कपिल, मानवेन्द्र, और साजिद हैं। इनमें से कपिल और मानवेन्द्र, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के रहने वाले हैं और साजिद मेवात का रहने वाला है। दिल्ली के नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की पुलिस ने इन ठगों को गिरफ्तार किया है और अभी पूछताछ कर रही है।
कपिल का HDFC बैंक में एकाउंट था और मानवेन्द्र ने अकॉउंट खुलवाया था, और दूसरा एकॉउंट साजिद का है। जिसमे पैसे आए थे। इस मामले में एक और शख्स है जो इस मामले का मास्टरमाइंड है, वो अभी फरार चल रहा है। दिल्ली पुलिस इस मास्टरमाइंड को गिरफ्तार करने के लिए बाकी तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
इसे भी पढ़ें :नया ट्रेड लाइसेंस बनाने तथा रिन्यूअल के लिए सोमवार को कैंप
जानिए क्या है मामला
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की बेटी अनलाइन फ्रॉड की शिकार हो गई। केजरीवाल की बेटी एक पुराने सोफे को ऑनलाइन बेच रही थीं। इस क्रम में ठगों ने उनसे 34000 रुपये ठग लिए। दरअसल किसी ने खुद को ग्राहक के रूप में उनके सामने पेश किया। और अपने खाते से कुछ राशि भेजने के बाद एक बार कोड को स्कैन करने के लिए कहा। जैसे उन्होंने बार कोड स्कैन किया, उनके खाते से दो किस्तों में पैसे निकल गए। पहले 20,000 रुपये और फिर 14,000 रुपये सीएम की बेटी के अकाउंट से चले गए। इस संबंध में सिविल लाइंस थाने में शिकायत दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी थी। तीन आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया है।
इसे भी पढ़ें : ओरमांझी हत्याकांड का खुलासा करने के लिए डीजीपी ने रांची SSP को किया सम्मानित
इसे भी पढ़ें :DC ने ली History-Civics की क्लास, कहा- परीक्षा से घबराएं नहीं






