spot_img

मांडर से लापता तीनों बच्चियां यहां से मिली, पुलिस ने कही ये बात…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

मांडर : रहस्‍यमय ढंग से मांडर से लापता तीनों बच्चियां 6 दिन बाद मांडर इलाके के ही एक ईंट भट्ठा से सही सलामत बरामद हुई। तीनों बच्चियां भटक गई थी और घर से दूर एक ईंट भट्ठे में जा पहुंची थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, मगर कही कोई पता नहीं चल पाया। मंगलवार की सु‍बह मांडर पुलिस ने तीनों बच्चियों को खोज निकाला। कोहरामलाइव ने बच्चियों के लापता होने की खबर चलाई थी। इसके बाद बिरसाा मुंडा भ्रष्‍टाचार निरोधक संगठन समेत कई सामाजिक संगठनों ने कोहरामलाइव टीम से संपर्क कर इस संबंध में जानकारी ली।

सूचना मिलने के बाद मांडर पुलिस बच्चियों के घर गई थी और परिजनों से इस संबंध में जानकारी ली थी। मंगलवार की सुबह मांडर थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह ने टीम के साथ बच्चियों की तलाश शुरू की। एक ईंट भट्ठे तीनों को सही सलामत खोज निकाला। उन्‍होंने बताया कि तीनों भटक कर चली गई थी। तीनों को कागजी कार्रवाई के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : वरमाला से पहले सिर धड़ से अलग, देखें वीडियो

गायब बच्चियों में 6 साल की खुशबू उरांव, रिंकू उरांव और 14 साल की रेश्‍मा उरांव शामिल थी। रेश्‍मा बिरू उरांव की बेटी है। वहीं खुशबू और रिंकू सोमा उरांव की। तीनों का घर मांडर थाना क्षेत्र के कनभीठा पंचायत के नगरा गांव में है।

इसे भी पढ़ें : 31 IAS का तबादला, जानिये कौन कहां गए

इसे भी पढ़ें : BREAKING : झारखंड के 8 IPS इधर से उधर, Rajiv Ranjan Singh बने जैप डीआईजी

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...