Ranchi : झारखंड में 8 IPS अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया है। संजय आनन्द लाठकर को अपर पुलिस महानिदेशक (अभियान), झारखण्ड, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया। धनबाद एसएसपी असीम विक्रांत मिंज का ट्रांसफर करते हुए डीआईजी कोल्हान के पद पर पदस्थापित किया गया। नरेन्द्र कुमार सिंह पुलिस उप-महानिरीक्षक, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा, रांची को स्थानांतरित करते हुए पुलिस उप-महानिरीक्षक, हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया गया। कोल्हान डीआईजी राजीव रंजन सिंह को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक डीआईजी झा.स.पु. रांची झारखंड बनाया गया है। रेल डीआईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक डीआईजी एसीबी रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।














