चक्रधरपुर : बुधवार को तालाब में डूबने से तीन बच्चियां की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब तीनों बच्चियां खेलने के लिए तालाब में चली गई थी। बच्चियां के साथ ही तालाब के पास गई 3 साल की बच्ची पानी में नहीं उतरी, जिसकी वजह से उसकी जान बच गई। इसी बीच चारों बच्चियां तालाब के पास पहुंची। सानिया को छोड़ तीनों बच्चियां पानी के अंदर चली गई और डूब गई। सानिया ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की सूचना दी।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में तालाब पहुंचे और तीनों बच्चियों को पानी से बाहर निकाल एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मुफ्फसिल थाना पुलिस भी अनुमंडल अस्पताल पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मृतकों की पहचान कोटसोना गांव के स्नेहा होनहागा (5), मंजू होनहागा (5) और गीतिका होनहागा (6) शामिल है। तीनों बच्चियों के साथ ही सानिया होनहागा (3) भी सड़क किनारे खेल रही थी। यह घटना मुफ्फसिल थाना अंतर्गत कोटसोना गांव के तालाब की है।
Read More : BREAKING : #Jharkhand में एक सप्ताह के लिए फिर बढ़ा स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह, जारी रहेंगी ये पाबंदियां
Read More :अब इन राज्यों में भी 12वीं बोर्ड परीक्षा रद्द, राज्य सरकारों ने लिया फैसला














