रांची : चोरी की दो बाइक के साथ पुलिस ने तीन अपराधियों को धर दबोचा। एसएसपी रांची सुरेंद्र कुमार झा को गुप्त सूचना मिली थी कि चोरी की बाइक के साथ अपराधी घूम रहे हैं। एसएसपी ने सिटी डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर लोअर बाजार थाना क्षेत्र से चोरी की दो बाइक के साथ तीन अपराधियों को धर दबोचा। दोनों बाइक की चोरी लोअर बाजार थाना क्षेत्र से 19 जून और 21 जून को हुई थी। इस संबंध में थाना में मामला भी दर्ज कराया गया था।19 जून को JH-01EE-8374 और 21 जून को JH-01T-5542 की चोरी हुई थी। पुलिस ने दोनों बाइकको बरामद कर लिया है साथ ही मो.शहनवाज कुरैशी उर्फ जिगर,शनी कुरैशी उर्फ तौफिकऔर मो. रिजवान कुरैशी को धर दबोचा।
मो. शहनवाज कुरैशी के खिलाफ लोअर बाजार थाना में चोरी समेत कई धाराओं में तीन मामले दर्ज हैं। वहींशनी कुरैशी उर्फ तौफिक के खिलाफ चतरा के सदर थाना में धार्मिक स्थल को क्षतिग्रस्त करने लेकर मामला दर्ज है।
इसे भी पढ़ें :BREAKING : झारखंड में 1 जुलाई तक बढ़ा स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह, सुनिये क्या बोले #CMHemantSoren
इसे भी पढ़ें : जिला परिषद सदस्य के भाई की हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को भी मार डाला








