चक्रधरपुर : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों ने ही हेलमेट नहीं पहना था और बाइक की स्पीड काफी तेज थी। बाइक ने पहले सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर में टक्कर मारी। जिससे असंतुलित बाइक सामने से आ रही स्कूटी से जा टकराई। बाइक सवार तीनों युवकों का सिर सड़क से टकराया और मौके पर ही मौत हो गई। साथ में स्कूटी सवार दो बच्चे समेत दंपती घटना के दौरान घायल हो गए। यह घटना सरायकेला-खरसावांं के पांड्रासाली थाना क्षेत्र खूंटपानी खरसावांं रोड एदलबेड़ा मोड़ पर सोमवार को हुई।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अनुमंडल अस्पताल, चक्रधरपुर लाया गया, जहां डॉक्टर ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहींं घायलों को सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया गया है। मृतकों की पहचान पोटका निवासी नौरो दोंगो (25), शत्रुघ्न तैयसुम (26) और लक्ष्मण गगराई (26)के रूप में की गई है।
इसे भी पढ़ें :बेटी के साथ प्रेमी को देख आग-बबूला हुआ पिता और फिर कर दिया ये…
इसे भी पढ़ें :8 दिन की जुड़वां बहनों को उठा ले गया बंदरों का झुंड, फिर हुआ ये…










