PATNA : बिहार की राजधानी पटना में रविवार की शाम को दीघा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट के ऑफिस से 3.50 लाख रुपए हथियार के बल पर लूट लिए गए। वारदात को 4 अपराधियों ने मिलकर अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार, पहले वे ऑफिस में घूसे। फिर अंदर से वहां का शटर गिराया। वहां के हर स्टाफ को डराया-धमकाया और फिर कैश लूटने के बाद ऑफिस में लगे CCTV का DVR मशीन भी अपराधी लूट ले गए। जब इस बात की जानकारी दीघा थाना की पुलिस को हुई तो हड़कंप मच गया। वारदात की जानकारी सीनियर SP मानवजीत सिंह ढिल्लों तक पहुंच गई। इसके बाद पुलिस की तरफ से जांच के लिए टीम बना दी गई।
फ्लिपकार्ट से जुड़े लोग कुछ बोलने से बच रहे
वारदात रविवार की शाम का है, लेकिन सोमवार को यह मामला सामने आया। लूट के इस मामले को दबाने की कोशिश हुई है। फ्लिपकार्ट से जुड़े लोग इस मामले पर कुछ बोलने से बच रहे हैं। थाना स्तर पर भी इस बारे में कुछ बताया नहीं जा रहा था। दोपहर में जब SSP से बात की गई तो उन्होंने इसे कंफर्म किया। साथ ही बताया कि पटना पुलिस की नजर में कैश लूट का यह मामला संदेहास्पद है।
इसे भी पढ़ें :भरे बाजार दोस्त की बीवी के कर डाले टुकड़े-टुकड़े… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :ट्रांसप्लांट हुई RJD सुप्रीमो की किडनी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :झासा की अध्यक्ष बनीं रंजीता हेम्ब्रम, राहुल कुमार बने महासचिव








