spot_img
spot_img
spot_img

हिजाब विवाद में फैसला सुनाने वाले जजों को मारने की धमकी, सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कर्नाटक : हिजाब विवाद में फैसला सुनाने वाले जजों को कर्नाटक सरकार ने Y श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया है। यह फैसला जजों को मिल रही धमकी के बाद लिया गया। सरकार ने आईजी को मामले की जांच करने का निर्देश दिया है। कर्नाटक हाईकोर्ट के वकील उमापति को सोशल मीडिया पर एक वीडियो मिला था। जिसमें कहा गया था- हम जानते हैं कि चीफ जस्टिस मॉर्निंग वॉक के लिए कहां जाते हैं। वकील ने तुरंत रजिस्ट्रार को चिट्ठी लिखकर इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप में मच गया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। धमकी मिलने वालों की लिस्‍ट में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रितुराज अवस्थी भी शामिल हैं।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि हिजाब पर फैसला देने वाले सभी 3 जजों को सरकार ने Y कैटेगरी की सुरक्षा देने का फैसला किया है। साथ ही IG को जजों को मिल रही धमकी के मामले में जांच करने के निर्देश दिए हैं।
वकील उमापति ने कहा- मुझे सुबह करीब 9:45 बजे व्हॉट्सऐप पर एक वीडियो मिला जो तमिल में है। वीडियो में हिजाब विवाद पर फैसला सुनाने वाले जजों और कर्नाटक हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की हत्या करने की बात कही गई है। वकील का इल्‍जाम है कि वीडियो तमिलनाडु का है। वीडियो के बैकग्राउंड में स्पीकर से झारखंड में हुई जज की हत्या के बारे में बताया जा रहा है। वकील ने बताया कि वीडियो में आरोपी ये कहकर धमकी दे रहा है कि लोगों को पता है कि चीफ जस्टिस मॉर्निंग वॉक के लिए कहां जाते हैं। वहीं फैसला देने वाले बाकी दो जजों को भी लगातार धमकियां मिल रही है।

इसे भी पढ़ें : बुझते चिराग को जलाने के लिए खुद जलती है मीरा ठाकुर…

इसे भी पढ़ें : गरीबों के मुसीबतों की खरीदार को मिला बड़ा इनाम, देखें क्‍यों…

इसे भी पढ़ें : जमाने भर में बढ़ी घर की शान बेटियों से…

इसे भी पढ़ें : रांची IG आवास में अचानक भागने लगे पुलिसकर्मी, देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : गढ़वा में बड़ा हादसा, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, 5 का क्या हुआ देखें…

इसे भी पढ़ें : अर्जुन और कड़ि‍या के साथ क्‍या हो गया, देखें…

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...