गोरखपुर : उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के रामपुर रकबा से प्रेम प्रसंग का एक हैरत में डालने वाला प्रकाश में आया है। जब प्रेमिका को यह पता चला कि उसके प्रेमी की शादी कहीं और तय हो गई है तो वो बैंड बाजा और रिश्तेदारों के साथ अपने प्रेमी के घर आ धमकी। फिर प्रेमिका ने अपने प्रेमी के घर उसके परिजनों के सामने कई घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया।

देने लगी खुदकुशी की धमकी
प्रेमी से शादी न होने पर प्रेमिका खुदकुशी करने की धमकी देने लगी। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को समझा बुझाकर उसे घर वापस भेजा। गोरखपुर के एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि चौरीचौरा थाना क्षेत्र के रामपुर रकबा का रहने वाला संदीप मौर्या सेना में सिपाही है। उसका उसी की बिरादरी की लड़की से प्रेम संबंध हो गए थे, पर उसकी शादी कहीं और तय हो गई। लड़की ने झंगहा थाने में एफआईआर दर्ज कराई। लड़की ने अपनी शिकायत में कहा कि लड़के की शादी की सूचना मिलने पर वो अपने रिश्तेदारों के साथ उसके घर पहुंचीं।

किसी को शादी करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता
एसपी ने बताया कि कानून के तौर पर एक घटना की एक ही एफआईआर होती है। किसी को भी इस बात के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता कि वो उसी से शादी करे। लड़के की यह पहली शादी है और वो कहीं भी शादी करता है तो उसे इस आधार पर नहीं रोका जा सकता है कि उसके खिलाफ पहले आईपीसी धारा 376 में एफआईआर पंजीकृत है। लड़की को समझाया गया और सिविल तरीके से अपनी बात रखने का उसे सुझाव दिया गया।
इसे भी पढ़ें :इंदिरा प्रियदर्शिनी टावर के नाम से जाना जाएगा गढ़वा का घंटाघर : मंत्री मिथिलेश
इसे भी पढ़ें : आपत्तिजनक स्थिति में धराए प्रेमी जोड़े, लोगों ने ऐसे करा दी शादी…(VIDEO)












