- पार्क में लगेगी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आदमकद प्रतिमा, ओछी राजनीति छोड़ लोग विकास में करें सहयोग
गढ़वा : गढ़वा में घंटाघर निर्माण पर हो रही राजनीति को लेकरराज्य सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री एवं स्थानीय विधायकमिथिलेश ठाकुर ने विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा है कि इंदिरा गांधी पार्क में बनने वाला घंटाघर इंदिरा प्रियदर्शनी टावर के नाम से जाना जाएगा। इस पार्क का सुंदरीकरण करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आदम कद प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।
स्वतंत्रता आंदोलन में अपने पिता के गर्व पर योगदान
मंत्री ने कहा कि उन्हें अपने पिता कौशल किशोर ठाकुर के स्वतंत्रता आंदोलन में दिए योगदान पर गर्व है। घंटाघर का निर्माण करा कर किसी की भावना को आहत पहुंचाना उनका मकसद नहीं। कांग्रेसी नेता उनके आवास पर आकर मिले थे, परंतु किसी ने नाम पर विरोध नहीं किया था। आज ही मुझे जानकारी मिली कि घंटाघर मेरे पिता के नाम पर बनाए जाने का विरोध है। यदि लोगों को नाम नामकरण से विरोध है, तो यह घंटाघर इंदिरा प्रियदर्शनी टावर के नाम से ही बनाया जाएगा।
राज्य के पटल पर गढ़वा को बनाना है अव्वल
मंत्री ने कहा कि लोग ओछी राजनीति छोड़कर गढ़वा के विकास में सहयोग करें। गढ़वा शहर सहित गढ़वा विधानसभा को राज्य के पटल पर अव्वल बनाना ही उनका एकमात्र उद्देश्य है। वे गढ़वा के विकास के लिए कृत संकल्पित हैं। सभी मिलकर गढ़वा तथा यहां के लोगों के हित में हो रहे विकास कार्यों में सहयोग करें।
इसे भी पढ़ें :#MahendraSinghDhoni के घर आया एक और नया मेहमान, बेटी जीवा ऐसे करते दिखी मस्ती
इसे भी पढ़ें :2 IAS अधिकारियों का तबादला, मनोज कुमार बने कारा महानिरीक्षक












