Ranchi : अपनी कतिपय मांगों को लेकर राजभर से आये पारा शिक्षकों का राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में महाजुटान हुआ। काफी बड़ी तादाद में जुटे पारा शिक्षक मोरहाबादी मैदान से सीएम आवास घेरने के लिए निकले। लेकिन जवानों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी के पीछे ही पारा शिक्षकों रोक दिया है। पारा शिक्षकों पर आंसू गैस के गोले भी छोड़े गये। पुलिस लगातार उन्हें रोकने के लिए मशक्कत कर रही है। पुलिस ने मोरहाबादी मैदान को छावनी में तब्दील कर दिया। 1000 से ज्यादा जवानों को मोरहाबादी मैदान में तैनात किया गया है। मौके पर रांची के सिटी SP सहित कई पदाधिकारी कैंप कर रहे हैं। मौके पर वाटर कैनन, वज्र वाहन और अग्निशमन की गाड़ियां को भी अलर्ट मोड में रखा गया है।
दरअसल, वेतनमान के साथ-साथ पारा शिक्षक अपने आप को राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर आंदोलन पर हैं। वहीं सरकार ने इस मामले में मार्च तक ही आवश्यक कदम उठाने का आश्वाशन दिया था। लेकिन अब तक इस पर कुछ भी फैसला नहीं लिया गया है। इसलिए उन्होंने आज यह कदम उठाया।
यहां याद दिला दें कि बीते कल भी रांची में सहायक पुलिसकर्मियों ने अपनी कतिपय मांगों को लेकर कांके स्थित CM आवास को घेरने के कोशिश की थी। जिसमें पुलिस के साथ हुई नोक-झोंक में कई चोटिल भी हुये थे।
इसे भी पढ़ें :गृह मंत्री कल आयेंगे रांची, इसमें होंगे शामिल.. जानें
इसे भी पढ़ें :कौन आ रहा है कौन जा रहा पता नहीं, हम अपने कार्यों को दे रहे गति : CM
इसे भी पढ़ें :इस वजह से ठप्प हुई माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस, CEO ने दिया बयान… जानें
इसे भी पढ़ें :ट्रेनी IAS पूजा पर FIR दर्ज, क्या बोली खेडकर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :गृह मंत्री के कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने जारी की अधिसूचना… देखें
इसे भी पढ़ें :CM हेमंत ने MLA पत्नी संग टेका यहां माथा…
इसे भी पढ़ें :चलती कार में गैं’ग’रे’प, बनाया वीडियो… देखें
इसे भी पढ़ें :राजधानी में घना जाम, सैंकड़ों की संख्या में सड़क पर उतरे…
इसे भी पढ़ें :भारत सहित दुनियाभर में कई उड़ाने हुई रद्द, बड़ी वजह आई सामने… जानें






