- घर से एक साथ उठी नेवी जवान और उसकी मां की अर्थी
- राजस्थान के सुमेरपुर में सड़क दुर्घटना में हो गई थी दोनों की मौत
गढ़वा : राजस्थान के सुमेरपुर में हुए सड़क हादसे में मृत इंडियन नेवी का जवान ब्रजेश कुमार यादव का शव तिरंगे में लिपटा पांच दिन बाद मंगलवार को घर पहुंचा। शव घर पहुंचने के साथ ही गांव सहित पूरा प्रखंड शोक में डूब गया। ब्रजेश व उनकी मां सोनिया देवी की मौत 13 नवंबर को गुजरात के पोरबंदर से दीपावली की छुट्टी मनाने के लिए अपने घर आने के दौरान सड़क दुघर्टना में हो गई थी। शव को देखने के लिये हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों के चीख पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया।
इसे भी पढ़ें : छठ गाइडलाइन बदली, अब सोशल डिस्टेंसिंग के साथ घाटों पर पूजा की इजाजत
जानकारी के मुताबिक मां बेटे दोनों का शव इंडियन नेवी की टीम के द्वारा सोमवार की शाम को फ्लाईट के द्वारा राजस्थान से रांची लाया गया था। इसके बाद मंगलवार को करीब 3:20 बजे रांची से विशेष एंबुलेंस के माध्यम से दोनों के शव को गांव लाया गया।

इसे भी पढ़ें : कलंक का टीका : यातना… तेरा ही नाम सुनीता है
इंडियन नेवी का चीफ पेटी ऑफिसर सीपीओ ब्रजेश कुमार यादव एवं उनकी मां सोनिया देवी गुजरात के पोरबंदर से गत शुक्रवार को दीपावली की छुट्टी मनाने के लिये घर आ रहे थे। इसी दौरान राजस्थान के सुमेरपुर में निजी वाहन स्कॉर्पियो का टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिससे उसपर सवार ब्रजेश एवं उनकी मां की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।
इसे भी पढ़ें : जमीन के लिए फिर Murder, रिश्तेदारों ने बेरहमी से मारा
जबकि दो अन्य साथी घायल हुये थे। दोनों घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। ब्रजेश का पैतृक गांव धुरकी थाना क्षेत्र के धोबनी गांव है। मगर उनका पूरा परिवार सगमा में ही रहता है।
मां-बेटे की एक साथ निकली अर्थी
नेवी जवान ब्रजेश कुमार यादव एवं उनकी मां सोनिया देवी का शव अंत्येष्टि के लिए एक साथ घर से निकली। परिजनों के चित्कार से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। हजारों लोगों ने नम आंखों से नेवी जवान और उसकी मां को अंतिम विदाई दी।
बंबा डैम के पास श्मशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
नेवी जवान ब्रजेश कुमार यादव एवं उनकी मां सोनिया देवी का बंबा डैम के पास बाकी नदी के तट पर स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पिता नकु यादव ने दी।
मृत जवान घर का इकलौता बेटा था
सड़क हादसे में मृत ब्रजेश कुमार यादव घर का इकलौता बेटा था। ब्रजेश के एक पुत्र एवं एक पुत्री व पत्नी राजलक्ष्मी यादव है। मिली जानकारी के मुताबिक ब्रजेश को 31 जनवरी 2022 को रिटायर होना था।
मृत जवान एवं उनकी मां का शव रिसीव करने के लिये लोग गढ़वा जिला मुख्यालय पहुंच गये। जुलूस में शामिल लोग भारत माता की जय, शहीद ब्रजेश कुमार यादव एवं सोनिया देवी अमर रहे के नारे लगा रहे थे। शव यात्रा में हजारों की भीड़ शामिल हुई।
इसे भी पढ़ें : Big Success : पांच लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार
मौके पर रिटायर्ड आर्मी कैप्टन सुनील चौबे, जिला परिषद सदस्य नंदगोपाल यादव, कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी केपी यादव, सगमा भाजपा मण्डल अध्यक्ष दिलीप यादव, श्री बंशीधर नगर के विकास पांडेय, विकास स्वदेशी, लक्ष्मण राम, ओम प्रकाश गुप्ता, देवचन्द्र यादव, राजेंद्र राम, दशरथ बैठा, धुरकी के थाना प्रभारी विनोद कुमार, पीएसआई विवेक कुमार एवं श्री बंशीधर नगर थाना के थाना प्रभारी लालबिहारी प्रसाद समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।








