चतरा : Big Success : टीएसपीसी नक्सलियों के खिलाफ चतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पांच लाख का इनामी जोनल कमांडर कृष्णा गंझु गिरफ्तार कर लिया है। जिले के एसपी ऋषभ झा को जोनल कमांडर के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। इसी के आधार पर पुलिस टीम ने अभियान चलाकर कार्रवाई की।
ढेर सारे कारतूस भी बरामद किए गए
एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान प्रतापपुर थाना क्षेत्र के भंगिया नदी इलाके से गिरफ्तार किया गया। .315 बोर का एक और .303 बोर के एक देशी रायफल के साथ पांच जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
इसे भी पढ़ें : जमीन के लिए फिर Murder, रिश्तेदारों ने बेरहमी से मारा
Big Success : डेढ़ दर्जन से अधिक मामले में तलाश थी
एसपी ऋषभ झा ने भी प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली जोनल कमांडर की काफी समय तलाश थी। वह 15 वर्षों से संगठन में सक्रिय था। उस नक्सली के खिलाफ चतरा, लातेहार और पलामू के विभिन्न थानों में डेढ़ दर्जन से अधिक दुर्दांत मामले भी दर्ज हैं।
इसे भी पढ़ें : Brutal : गुड़िया के साथ सोई थी बच्ची, रिश्तेदार ने चाकू गोदकर मार डाला












