Pakur : जिले में शांतिपूर्ण माहौल में रामनवमी बीते इसको लेकर पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है। शुक्रवार को पाकुड एसडीओ हरिवंश पंडित और एसडीपीओ अजीत कुमार विमल के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया। यह फ्लैग मार्च सिदो-कान्हू मुर्मू पार्क से होते हुए अंबडेकर चौक, महात्मा गांधी चौक, खुदीराम बोस, हरिणदंगा चौक होते हुए निकाला गया। मौके पर एसडीपीओ और एसडीओ ने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में रामनवमी मनाने की अपील की। कहा- रामनवमी पूजा के दौरान कोई भी व्यक्ति गड़बड़ी फैलाने की कोशिश न करें। माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से पूरे इलाके में नजर रखी जा रही है। साथ ही कहा कि सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।
इसे भी पढ़ें : SSC CGL आ गया Final Result, देखें कट-ऑफ लिस्ट
इसे भी पढ़ें : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारी इधर से उधर, जानिये कौन कहां गये
इसे भी पढ़ें : जब दीपिका ने कहा था, ‘मैं रणबीर को कंडोम का पैकेट गिफ्ट करना चाहूंगीं’ तब क्या हुआ था देखें
इसे भी पढ़ें : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारी इधर से उधर, जानिये कौन कहां गये
इसे भी पढ़ें : इस हाल में मिला IDBI बैंक का कलेक्शन एजेंट, घरवाले बोले…
इसे भी पढ़ें : वाह रे JAC Board… 10वीं की परीक्षा में एक सवाल के सभी विकल्प गलत, देखिये…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में अपराध पर ऐसे लगेगा लगाम, अनुसंधान की बढ़ेगी गुणवत्ता, डीजीपी ने खींचा खाका








