spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जंगलों में जमीन हथियाने वालों को मिली तीखी चोट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के घने जंगलों पर जमीन हथियाने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जंगल की हरियाली को धीरे-धीरे कंक्रीट में बदलने वाले बेखौफ लोग पहले झोपड़ियां, फिर पक्के मकान और धीरे-धीरे जमीन पर अवैध कब्जे कर लेते हैं। अब वन विभाग ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। ताजा कार्रवाई में अंबेडकर नगर, चौपारण में वन विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुये प्रदीप चंद्रवंशी के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। उन पर पेड़ काटने और वन भूमि पर अवैध रूप से घर बनाने का गंभीर इल्जाम है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इससे पहले भी उनके खिलाफ इसी तरह के मामले दर्ज हो चुके हैं। वन विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि न्यायालय से आदेश मिलते ही अतिक्रमित भूमि को मुक्त कराया जायेगा। वहीं, आमजन से अपील की गई है कि जंगलों की रक्षा में सहयोग करें और अतिक्रमण से बचें, वरना सख्त कानूनी कार्रवाई के लिये तैयार रहें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...