Ranchi : रांची से महाकुंभ जाने वालों के लिए बढ़िया खबर है। रांची से प्रयागराज जाने के लिए रेलवे ने कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी के मुताबिक भारी भीड़ को देखते हुये ट्रेन संख्या 08067/08068 रांची-टुंडला-रांची अतिरिक्त कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी। 08067 रांची-टुंडला कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन सिर्फ एक ट्रिप 5 फरवरी 2025 को सुबह 8 बजे रांची से चलेगी। यह ट्रेन मुरी 09:03 बजे, बरकाकाना 10:45 बजे, डाल्टेनगंज 13:20 बजे, सासाराम 17:05 बजे, पंडित दीन दयाल उपाध्याय 20:00 बजे होते हुये प्रयागराज 23:10 बजे पहुंचायेगी। इसके बाद अगले दिन सुबह 2 बजे गोविंदपुरी और सुबह साढ़े 6 बजे टुंडला पहुंचेगी।
इसी तरह वापसी में यह ट्रेन 08068 टुंडला-रांची कुंभ मेला स्पेशल 10 फरवरी 2025 को टुंडला से 4 बजे खुलेगी। यह ट्रेन केवल 1 ट्रिप चलेगी। वापसी में गोविंदपुरी 07:25 बजे, प्रयागराज 10:50 बजे, पंडित दीन दयाल उपाध्याय 14:00 बजे, सासाराम 15:30 बजे, डाल्टेनगंज 19:08 बजे, बरकाकाना 22:00 बजे, मुरी 23:15 बजे होते हुये रात के साढ़े 12 बजे रांची पहुंचायेगी।
इन ट्रेनों में कुल 20 कोच होंगे। जिसमें SLRD के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 4 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 10 कोच, थर्ड एसी के 3 कोच और सेकंड एसी का 1 कोच होगा।
इसे भी पढ़ें :अनुराग गुप्ता बने स्थायी DGP, आदेश जारी…
इसे भी पढ़ें :अमृत स्नान को लेकर सुरक्षा के तगड़े इंतेजाम…
इसे भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेन पहुंचे दुमका…
इसे भी पढ़ें :यूपी में धार्मिक स्थल पर भगदड़, एक साथ चली गई इतनी जान…
इसे भी पढ़ें :अजय राय बोले, कोचिंग संस्थानों पर सरकार का नियंत्रण हो…
इसे भी पढ़ें :बढ़ने लगा है टेम्परेचर, अभी से 34 डिग्री पहुंचा पारा… जानें कहां
इसे भी पढ़ें :अनुराग गुप्ता बने स्थायी DGP, आदेश जारी…
इसे भी पढ़ें :अमृत स्नान को लेकर सुरक्षा के तगड़े इंतेजाम…
इसे भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेन पहुंचे दुमका…












