Ranchi : इन दिनों झारखंड में सुबह की शुरुआत कोहरे से तो दिन चढ़ने के साथ तेज धूप निकल जाती है। वहीं शाम को ठंडी हवायें चलती है। झारखंड में मौसम का यही हाल रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक बीते 2 दिनों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। आने वाले 2-3 दिनों में पारा 3-4 डिग्री सेल्सियस और बढ़ने की संभावना है। वैसे रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक फिलहाल मौसम में कोई बड़े बदलाव के संकेत नहीं है। राज्य में सुबह में कोहरा और दिन में कहीं-कहीं आकाश में आंशिक बादल छाये रह सकते है। वहीं शाम में ठंडी हवायें चलेंगी। 15 फरवरी के बाद तापमान और बढ़ेगा, पूरी तरह से गर्मी का एहसास होगा। बीते कल सबसे कम तापमान गुमला का 9.8 डिग्री रहा। वहीं सरायकेला 34.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ज्यादा तपा। रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा 27.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम में इस बदलाव को देखते हुये मौसम विभाग ने कहा कि लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। बदलते इस मौसम में वायरल अटैक बढ़ गये है। जिससे अस्पतालों में लंबी लाइनें लगने लगी है।
इसे भी पढ़ें :बढ़ने लगा है टेम्परेचर, अभी से 34 डिग्री पहुंचा पारा… जानें कहां
इसे भी पढ़ें :अनुराग गुप्ता बने स्थायी DGP, आदेश जारी…
इसे भी पढ़ें :अमृत स्नान को लेकर सुरक्षा के तगड़े इंतेजाम…
इसे भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेन पहुंचे दुमका…
इसे भी पढ़ें :यूपी में धार्मिक स्थल पर भगदड़, एक साथ चली गई इतनी जान…
इसे भी पढ़ें :अजय राय बोले, कोचिंग संस्थानों पर सरकार का नियंत्रण हो…