kohramlive desk : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने नया रिकॉर्ड बनाया है। मिताली राज ने वनडे इंटरनेशनल के 22 साल पूरे कर लिए हैं। क्रिकेट जगत में इतना लंबा पारी खेलने वाली दुनिया की दूसरी खिलाड़ी बन गई है। पहला रिकॉर्ड मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम है। दिग्गज महिला क्रिकेटर मिताली राज की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में होती है। मिताली ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत 26 जून 1999 को आयरलैंड के खिलाफ की थी।
Read more:#DELHIUNLOCK-5 शादी में शामिल होने वाले लोगों की संख्या बढ़ी, जानें और क्या हुए बदलाव
इस लम्बे सफर में उन्होंने कई कीर्तिमान स्थापित किये हैं। इनके नाम के अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 10000 रन पूरा करने वाली दुनिया की दूसरी और भारत की पहली महिला क्रिकेटर होने का रिकॉर्ड है। वहीं वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 6000 रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी मिताली ही हैं। अब तक अंतराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में इनके बल्ले से 699 रन और T20 में 2364 रन निकल चुके हैं। 38 वर्ष की इस दिग्गज महिला क्रिकेटर ने क्रिकेट में कई सारे मुकाम हासिल किये हैं। साथ ही इनकी कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा।








