Kohramlive : कनाडा में लिबरल पार्टी की उम्मीदवार और संभावित प्रधानमंत्री पद की प्रत्याशी रूबी धल्ला ने गैरकानूनी प्रवासियों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री बनने पर मैं अवैध रूप से कनाडा में रह रहे लोगों को देश से निकाल दूंगी और मानव तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करूंगी। यह मेरा वादा है।” यहां याद दिला दें कि भारतीय मूल की रूबी ढल्ला पूर्व सांसद हैं, जिन्होंने 2004 से 2011 तक ब्रैम्पटन-स्प्रिंगडेल क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। वह अब जस्टिन ट्रूडो की जगह लिबरल पार्टी की नेता बनने और संभावित प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में पहले पायदान पर हैं। कनाडा का अगला प्रधानमंत्री और लिबरल पार्टी के नेता 9 मार्च को घोषित किये जायेंगे। एक अन्य पोस्ट में ढल्ला ने कहा कि ”हम इतिहास बनाने के कगार पर हैं, हम लिबरल पार्टी की पहली महिला और रंगभेद से मुक्त प्रधानमंत्री को चुनने जा रहे हैं, मैं कनाडाई नागरिकों के लिए खड़ी हूं और देश के लिए लड़ूंगी, अगर आप बदलाव चाहते हैं और एक ऐसे नेता को देखना चाहते हैं जो वर्तमान प्रशासन से अलग हो, तो लिबरल पार्टी में शामिल हो जायें।”
इसे भी पढ़ें :लगातार तीसरा छक्का मा’रते समय आया हार्ट अटैक, मचा तहलका
इसे भी पढ़ें :सांसद बोले, इस मकसद से काम कर रही है भाजपा…
इसे भी पढ़ें :यूपी में धार्मिक स्थल पर भगदड़, एक साथ चली गई इतनी जान…
इसे भी पढ़ें :अजय राय बोले, कोचिंग संस्थानों पर सरकार का नियंत्रण हो…
इसे भी पढ़ें :भीख मांगना हुआ अपराध, भिखारी अरेस्ट…







