Kohramlive : राजस्थान की राजधानी जयपुर के चांदमल कुमरावत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की एक अद्भुत पेंटिंग बनाई है। राष्ट्रपति के इंदौर आगमन पर कुमरावत ने उन्हें यह पेंटिंग भेंट की। चांद अब तक 8 राष्ट्रपतियों को इस तरह की पेंटिंग बनाकर दे चुके हैं। वह कहते हैं कि इस पेंटिंग की खासियत यह है कि इसमें ऑयल कलर के अलावा गोल्डेन कलर और वर्क का भी प्रयोग किया गया है।
7 ग्राम गोल्ड से तैयार किया कलर
7 ग्राम गोल्ड का कलर तैयार कर राष्ट्रपति के चश्मे का फ्रेम और आभूषण बनाए गए। चांद इस पेंटिंग को जयपुर से बनाकर लाए थे और इंदौर में उसे नक्काशीदार लकड़ी में फ्रेम करवाया। इंदौर आगमन के दौरान राष्ट्रपति को यह पेंटिंग चांद कुमरावत ने भेंट की। उनके द्वारा बनाई पेंटिंग के साथ कई मेहमानों ने फोटो भी खिंचवाई।
इसे भी पढ़ें :मौ*त के जबड़े से बच निकला ड्राइवर… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :जख्मी भाजपा नेता के होश में आने के बाद खुलेगा राज… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :जमीन पर पोजिशन लेने गये कारोबारी को खदेड़ा, टल गई अनहोनी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :“नाराज बीवी नहीं कर रही बात, मां को दे दे रही फोन, छुट्टी दे दीजिए साहेब”
इसे भी पढ़ें :ऐसे करें सकट चौथ, जानिए कब और क्यों मनाया जाता है यह व्रत










