जालंधर में ऐसे पकड़ाया पलामू का बड़का तस्कर… देखें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : जालंधर में अफीम का बड़का सप्लायर पलामू का विनय और अवधेश निकला। दोनों को जालंधर पुलिस ने धर दबोचा। इनके पास से करीब 5 किलों घातक अफीम मिले। गिरफ्तार दोनों तस्करों ने जालंधर पुलिस को कई चौंकाने वाली जानकारियां दी है। नशे के सौदागरों का झारखंड से लेकर पंजाब तक फैला संजाल इतना तगड़ा है कि उसे भेद पाना बहुत आसान नहीं। झारखंड के नशे के सौदागर यूपी, दिल्ली, मुंबई और पंजाब तक एक्टिव है। झारखंड के कई जिलों से यहां के लोकल तस्करों का बेहतर तालमेल है। केवल दिल्ली और यूपी के बरेली में करोड़ों का अफीम पहुंचता है।

जालंधर के नये पुलिस कमिश्नर डॉ. एस भूपथी ने आज मीडिया के सामने खुलासा करते हुये बताया कि डिवीजन नंबर 8 के इंचार्ज नवदीप सिंह अपने सहयोगियों के साथ गश्त पर थे। गदईपुर वाई पॉइंट पर घेराबंदी कर रखी थी। तभी बैग लटकाये जा रहे दो लड़कों पर पुलिस को संदेह हुआ। दोनों को रोककर उनका नाम और पता पूछा गया। एक ने अपना नाम विनय बताया। यह पलामू के भालोगढ़ का रहनेवाला है. वहीं दूसरे ने अपना नाम अवधेश बताया। वह पलामू के सतवरगा तंबूगढ़ का रहनेवाला है। दोनों के बैगों को खंगाला गया। उसमें अफीम मिली। मौके पर एक गैजेटेड अफसर को बुलाया गया। विनय के बैग से 2 किलो 480 ग्राम और अवधेश के बैग से 2 किलो 484 ग्राम अफीम बरामद की गई। बताया गया कि पकड़े दोनों पेशेवर नशा तस्कर हैं। इनके परिवार के नाते-रिश्तेदार सभी झारखंड से अफीम लाकर अलग-अलग जगहों पर सप्लाई करते हैं। पकड़े गए दोनों तस्कर आपस में रिश्तेदार हैं। विनय का पिता रघुनंदन और उसका एक रिश्तेदार भी जालंधर में ही अफीम के साथ पकड़े गए थे। दोनों कपूरथला जेल में बंद हैं। विनय का पिता रघुनंदन पहले भी जालंधर में ही पांच किलो अफीम की खेप के साथ पकड़ा था। उसे पांच साल की सजा हुई थी। सजा काटने के बाद वह फिर से अफीम तस्करी के धंधे में लग गया था।

इसे भी पढ़ें :यूपी में तहलका मचाने वाला सरगना निकला गिरिडीह का, कैसे धराया… देखें

इसे भी पढ़ें :मजदूर पापा गिरकर मर गये, माथा खराब है बेटे का… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :रांची की डॉ आकांक्षा को भुवनेश्वर में मिला बड़ा सम्मान…

इसे भी पढ़ें :सलवार पेड़ पर टंगा मिला, एक जवान लड़की का क्या किया हाल… देखें

इसे भी पढ़ें :बाल दिवस पर राष्ट्रपति भवन में बच्चों से मिली द्रौपदी मुर्मू, बोली ‘लाइफ इज वन वे ट्रैफिक’ 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...