Kohramlive : 1989 सिक्किम कैडर के IAS अधिकारी गोविंद मोहन नये गृह सचिव होंगे। केंद्र सरकार ने बुधवार को आदेश जारी कर दिया। मौजूदा गृह सचिव अजय भल्ला 22 अगस्त को रिटायर्ड हो जायेंगे। नये केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन अगले महीने 59 वर्ष के हो जायेंगे। वह मूलत: उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और 2017 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। बताया जाता है कि गोविंद मोहन मई से सितंबर 2018 तक गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव और सितंबर 2018 से सितंबर 2021 तक अतिरिक्त सचिव रहे हैं। आईआईटी बीएचयू से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग कर चुके मोहन अक्टूबर 2021 से संस्कृति मंत्रालय में सचिव के तौर पर तैनात हैं। केंद्रीय गृह सचिव के तौर पर उनकी नियुक्ति कई मायनों में अहम मानी जा रही है।
22 अगस्त को रिटायर्ड हो जायेंगे अजय भल्ला
असम-मेघालय कैडर के 1984 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अजय कुमार भल्ला 22 अगस्त को रिटायर्ड हो जायेंगे। साल 2019 में उन्हें केंद्रीय गृह सचिव बनाया गया था। साल 2020 के नवम्बर में भल्ला को सेवानिवृत्त होना था, लेकिन अक्टूबर में उन्हें एक साल का सेवा विस्तार देकर उनका कार्यकाल 22 अगस्त 2021 तक बढ़ा दिया था। उसके बाद उन्हें दूसरा और तीसरा सेवा विस्तार दिया गया।
इसे भी पढ़ें :इस बार निशाने पर हजारीबाग DC नैंसी सहाय
इसे भी पढ़ें :किसी भी हालत में उग्रवाद का होगा खात्मा : DGP (VIDEO)
इसे भी पढ़ें :99 को उठाया, पर दारोगा के ह’त्यारों का नहीं मिला कोई क्लू
इसे भी पढ़ें :सही सलामत लौटे इंजीनियर सपरिवार
इसे भी पढ़ें :काली कमाई हो रही बिहार में इंवेस्ट, सनसनीखेज खुलासा
इसे भी पढ़ें :थानेदार अजय सस्पेंड, किस इल्जाम में… जानें
इसे भी पढ़ें :नदी में मिली एक भाई की डे’ड बॉडी, दूसरा लापता
इसे भी पढ़ें :पुलिस के सामने खुद को मिटा डाला, सड़क पर जनाक्रोश… जानें
इसे भी पढ़ें :AIIMS के डॉक्टरों को चेतावनी, होगी कार्रवाई, अगर…












