99 को उठाया, पर दारोगा के ह’त्यारों का नहीं मिला कोई क्लू

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : गुजरे 13 रोज में भी स्पेशल ब्रांच के दारोगा अनुपम कच्छप के हत्यारों का कोई क्लू रांची पुलिस को अबतक नहीं मिल पाया है। हत्यारों को खोज निकालने के लिए एक SIT का गठन किया गया है। गठित टीम उस राह में लगे CCTV फुटेज को खंगाल रही है, जिस रास्ते में दारोगा की डेड बॉडी मिली थी। वहीं, टेक्निकल सेल की मदद भी ली जा रही है। घटना की रात तेज बारिश हुई थी, जिसके चलते FSL टीम को किसी तरह का कोई साक्ष्य और प्रदर्श नहीं मिल पाया। SIT इस केस में अबतक 99 लोगों को उठाकर पूछताछ कर चुकी है। इसमें वो लोग भी शामिल है, जिसकी पार्टी में दारोगा शरीक होकर अपने घर लौट रहे थे। पुलिस दारोगा के परिवार और नाते-रिश्तेदारों से भी मिली है। कुछ करीबी दोस्तों से भी पूछताछ की है, पर दारोगा के जानी दुश्मनों का कोई क्लू नहीं मिल पाया। पुलिस की उलझन यह है कि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह सुनियोजित मर्डर है या कुछ और। दारोगा को चार गोली मारी गयी थी। मतलब साफ है कि हत्यारों का मकसद उनका खात्मा करना था। 13 रोज पहले दारोगा की लाश कांके के रिंग रोड में संग्रामपुर के पास पायी गयी थी। रांची पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द हत्यारों को खोज निकाला जायेगा।

इसे भी पढ़ें :होमगार्ड जवानों का यह मानदेय हुआ दोगुना… जानें

इसे भी पढ़ें :टॉप यूनिवर्सिटीज की लिस्ट जारी, पहले नंबर पर कौन… जानें

इसे भी पढ़ें :संदीप सिंह ने संभाली रांची नगर निगम की कमान

इसे भी पढ़ें :राजधानी की कई सड़कें कल रहेंगी बंद… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :CM का अल्टीमेटम, CBI को सौंपा जायेगा केस, अगर…

इसे भी पढ़ें :जुमार में डूबे पीयूष की मिली ला’श, कैसे डूबा… जानें

इसे भी पढ़ें :बीच सड़क पर दिन दहाड़े मा’र दी गोली और…

इसे भी पढ़ें :सुदेश महतो ने हेमंत सरकार पर जमकर साधा निशाना, क्या बोल गये… जानें

इसे भी पढ़ें : पुलिस की ह’त्या, कैदी फरार…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जून का पहला सप्ताह : सभी 12 राशियों का हाल… जानें

KohramLive Desk : जून महीने का पहला सप्ताह कई...

सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद...

165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य...

अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…

Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में अक्सर...