जमाने से कोसों दूरी बना ली चोट खाये इन बाप-बेटी ने… जानें क्यों

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : हुआ कुछ ऐसा, जिसने एक पूरे परिवार की नींव को हिला कर रख दिया। अलीगढ़ के एक छोटे से गांव में जब एक युवती की शादी की तारीख तय हो गई, शादी के कार्ड तक बंट गये, शादी की पूरी तैयारी हो गई थी। घर में खुशियां छाई थी।

Aligarh Saas Damad Love Story News Both stayed together for five days in March

लेकिन उसी खुशी के बीच एक बुरी खबर छिपी हुई थी। वो दिन आया जब उस रात सारी दुनिया सो रही थी, उस घर का आंगन खाली हो गया। शादी की रस्मों के बीच एक मां अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई। वहीं, साथ में लेकर चली, अपनी बेटी की शादी के लिये जुटाये गये वो जेवर और पैसे, जो पिता ने कड़ी मेहनत से जुटाये थे। उसे क्या पता था कि उसकी ये शारीरिक यात्रा, उसकी बेटी के दिल की यात्रा से कहीं ज्यादा दर्दनाक होगी।

Aligarh Saas Damad Love Story News Both stayed together for five days in March
सास, ससुर, होने वाला दामाद

किसे पता था कि एक सामान्य घर की छांव में पलने वाली लड़की, अपने ही घर में एक बिन देखी सौतन का सामना करेगी। उसकी आंखों में ख्वाब थे, और सारे अरमान काफूर हो गये। “मां ने तो धोखा दिया,” उसने खुद से कहा।”अब उसे कभी माफ नहीं करूंगी।” घर में सन्नाटा था। पति का दिल टूट चुका था। उसने कहा, “वो अब मेरी नहीं रही। पति का कहना है कि हमें तो अपना जेवर और रुपया चाहिये। अगर मेरी पत्नी मेरे सामने आई तो मैं उसे मार दूंगा, अपने साथ नहीं रखूंगा। जिंदगी भर उसके साथ रिश्ता नहीं रखेंगे। हमारे लिये तो वह मर चुकी है। दो दिन में पुलिस उन दोनों को खोज निकालें। घर के अंदर बाप और बेटी टूटे-बिखरे से पड़े है। दोनों ने खुद को घर में कैद कर लिया है। किसी से बात तक नहीं कर रहे हैं। लोगों के सवालों व चर्चाओं से इतने परेशान हैं कि अब जवाब देते-देते थक गये हैं। इसके चलते उन्होंने अब जमाने से कोसों दूरी बना ली है। इस घटना पर कानाफूसी चारों तरफ हो रही है। जितनी जुबां, उतनी तरह की बातें हो रही है। वहीं, होने वाले दामाद और सास के फोटो खूब वायरल हो रहे हैं। जिसके चलते घर से सारे लोग गहरे सदमे में हैं। घर के लोग अब किसी से मिलना तक नहीं चाहते। उनका दिल टूट चुका है, और दर्द इतना गहरा है कि अब उनके पास किसी सवाल का जवाब नहीं। ये सिर्फ एक शादी नहीं थी, ये दो दिलों का मिलन था। लेकिन अब ये एक बिखरे हुये परिवार की दास्तान बन गई है, जहां एक औरत ने अपने रिश्ते के हर धागे को तोड़ दिया, और एक बेटी ने अपनी मां को बिल्कुल नये रूप में देखा।

Aligarh Saas Damad Love Story News Both stayed together for five days in March
होने वाले दामाद संग सास

इसे भी पढ़ें :पुलिस डायरीः करीना कपूर ने किया चौंकाने वाला सनसनीखेज खुलासा…

इसे भी पढ़ें :CM ने तैयारियों का लिया जायजा, दिये निर्देश

इसे भी पढ़ें :जंगल से जेल तक, खौफ से मिली आजादी…

 

spot_img

Related articles:

अब ‘वंदे मातरम’ का अपमान करने पर तीन साल की जेल…

Kohramlive : आजादी की गूंज, क्रांति की पहचान और...

10 हजार KM दूर बैठा डॉक्टर और ऑपरेशन सफल… जानें कैसे

Kohramlive : भारत के मशहूर बैरियाट्रिक सर्जन डॉ. मोहित...

गढ़वा में पानी-बिजली संकट को लेकर घड़े फूटे, गुस्सा उबाल पर…

Garhwa : गढ़वा में पानी-बिजली संकट को लेकर भाजपाईयों...