Palamu : पलामू में सड़क हादसे में 2 नाबालिगों की मौत हो गई। मृतकों में नील भुइयां और प्रवेश भुइयां शामिल है। एक ने स्कूल यूनिफ़ॉर्म पहना था। दोनों पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के हरैया के रहने वाले थे। हादसे के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि बिना हेलमेट लगाये नाबालिग बाइक चलाते हुये रील्स बना रहे थे। इसी क्रम में सामने से ट्रक आ गया। बाइक की ट्रक से जबरदस्त टक्कर हो गई। ट्रक ने दोनों को रौंद डाला। मौके पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक ड्राइवर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस ने हवाले कर दिया। वहीं खलासी मौके से फरार हो गया। पांकी पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल भेज दिया है। वहीं पुलिस ट्रक को जब्त कर अपने साथ थाने ले गई।
इसे भी पढ़ें :व्हाट्सएप पर बेटे की फोटो देख सन्न रह गये मां-बाप…
इसे भी पढ़ें :भाजपा नेत्री मिस्फिका हसन के खिलाफ दर्ज होगी PE, सीएम हेमंत ने दी इजाजत
इसे भी पढ़ें :मां छिन्नमस्तिका के दरबार में थलाइवा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :लेवी मांगने के इल्जाम में धराया, क्या बोली पुलिस… देखें
इसे भी पढ़ें :रांची के सर्किट हाउस में लगी आग, पहुंची कई दमकल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :53 SDM सहित 119 RAS अफसरों के तबादले, 2 जिलों के DSO भी बदले
इसे भी पढ़ें :रांची के सर्किट हाउस में लगी आग, पहुंची कई दमकल… देखें वीडियो






