Bihar : मोतीहारी में दिन दहाड़े 10वीं के एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपनी साइकिल से कोचिंग जा रहे 16 साल के लक्ष्य को अपराधियों ने तीन गोलियां मारी। 2 गोली सीने में और 1 गोली सिर में लगने के बाद लहूलुहान लक्ष्य वहीं गिर पड़ा। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम दे अपराधी वहां से भाग निकलने में कामयाब रहे। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। मृतक की फ़ोटो तुरंत व्हाट्सएप पर वायरल हुई। व्हाट्सएप पर बेटे की मौत की खबर पाकर परिजन वहां पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मारा गया लक्ष्य अपनी बुआ के घर मधुबन में रहकर पढ़ाई करता था। वहीं उसके घरवाले वहां से 12 किमी दूर मनकरवा गांव में रहते थे। इकलौते बेटे की मौत के बाद घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना मधुबन थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर पुल पर घटी है। पुलिस तफ्तीश में जुटी है।
इसे भी पढ़ें :लेवी मांगने के इल्जाम में धराया, क्या बोली पुलिस… देखें
इसे भी पढ़ें :रांची के सर्किट हाउस में लगी आग, पहुंची कई दमकल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :जंगल में घुसी पुलिस, इस हाल में मिले पति-पत्नी
इसे भी पढ़ें :गरीबों के हमदर्द की जान खतरे में, नींद उड़ी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :53 SDM सहित 119 RAS अफसरों के तबादले, 2 जिलों के DSO भी बदले
इसे भी पढ़ें :बड़ा फेरबदल : इन 51 अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :3 IAS अधिकारियों का तबादला, प्रमोद कुमार बने सचिव
इसे भी पढ़ें :2 वरिष्ठ PCS का तबादला, कौन कहां गया, देखें…
इसे भी पढ़ें :जियो ने शुरू की यह सेवा, इंटरनेट की स्पीड होगी तेज
इसे भी पढ़ें :अक्षय कुमार को मिली भारतीय नागरिकता, क्या बोल गये, देखें…










