spot_img
spot_img
spot_img

काजू बगान में बैठकर चलता था ये गंदा काम, फिर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Giridih : गिरिडीह की शांत पक्की सड़क के किनारे काजू का बगान की हरियाली की आड़ में मोबाइल फोन से ठगी का जाल बुना जा रहा था। मिले एक क्लू पर पुलिस ने ऐसा वार किया कि साइबर अपराधियों की पूरी ‘डिजिटल दुकान’ वहीं ध्वस्त हो गई। पुलिस कप्तान को गिरिडीह के ताराटॉड थाना क्षेत्र के बड़कीटाड़ से जबरदाहा जाने वाली सड़क किनारे काजू बगान में साइबर ठगी चलने की भनक लगी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तत्काल छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को धर दबोचा। इनके पास से 4 मोबाइल फोन एवं 5 सिम कार्ड मिले। गिरफ्तार आशीष मंडल, रंजीत कुमार मंडल रामेश्वर मंडल उर्फ रमेश मंडल ने पुलिस के सामने खुलासा किया कि कई बैंकों के नाम पर फर्जी APK फाइल भेजते थे, वहीं, खुद को बैंक अधिकारी बताकर लोगों को झांसे में लेते थे। फिर खाते की जानकारी लेकर ऑनलाइन ठगी कर डालते थे। यानी मोबाइल की एक क्लिक और मेहनत की कमाई पल भर में गायब।

पुराने कारनामे भी सामने आये

  • रंजीत मंडल के मोबाइल नंबर पर पहले से 3 ऑनलाइन शिकायतें दर्ज थीं।
  • रमेश मंडल साइबर ठगी के एक पुराने मामले में जामताड़ा जेल भी जा चुका है।
  • उसके मोबाइल नंबरों पर अलग-अलग राज्यों में 26 शिकायतें दर्ज पाई गईं।

यानी ठगी का यह नेटवर्क नया नहीं, बल्कि पुराना खिलाड़ी था।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तीन महीने बाद खुला कांग्रेस का दरवाजा, ये बोल गये योगेंद्र साव…

Ranchi : हजारीबाग के बड़कागांव के पूर्व विधायक और...

झारखंड जेल में 340 पदों पर वैकेंसी, पूर्व सैनिकों के लिये मौका ही मौका…

Ranchi : सेना और अर्द्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त जवानों...

बिजली निगम के मानव दिवस कर्मियों की हुंकार…

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण व्यवस्था को वर्षों से...

नशे के खिलाफ दौड़ा झारखंड, PRD की प्रदर्शनी बनी मनमोहक…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर शुरू...

15 साल का तूफान और अलग ड्रेसिंग रूम, मौका मिला तो टूट जायेगा ये रिकॉर्ड…

Kohramlive : महज 15 साल की उम्र में भारतीय सीनियर...