spot_img
spot_img

प्रेमी के बाद प्रेमिका का CM नीतीश को Tweet : शादी में जरूर आना, तुम्हें देखकर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए बिहार सरकार ने 25 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन कर दिया है। इस दौरान शादी के लिए छूट दी गई है, लेकिन कुछ सख्त नियम बनाये गए हैं। इस बीच एक दिलचस्प मामला सामने आया है। दरअसल एक पंकज नाम के शख्स ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ट्विटर के माध्यम से अपील कर गर्लफ्रेंड की शादी रुकवाने की अपील की है।

युवक की इस मांग से बहुत लोग हैरान हैं। सीएम नीतीश कुमार और युवक को टैग कर एक से बढ़कर एक कमेंट यूजर्स लिख रहे हैं। दरअसल 13 मई को बिहार के सीएम ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि बिहार में लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। इसलिए 10 दिन के लिए लॉकडाउन को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री के इससे संबंधित ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए पंकज कुमार गुप्ता नाम के एक युवक ने लिखा कि “सर अगर शादी-ब्याह पे भी रोक लगा देते तो मेरी गर्लफ्रेंड की शादी थी, 19 मई को वह भी रुक जाती।


पंकज गुप्ता का ट्वीट तो वायरल हो ही रहा था साथ ही नव्या कुमारी नाम की लड़की ने जो REACTION दी, उससे कई लोग कमेंट भी करने लगे। इस लड़की का दावा था कि वो पंकज की गर्लफ्रेंड है। उसने अपने ट्वीट में लिखा कि अगर पंकज उसे छोड़कर पूजा से बात करने नहीं जाता तो वो भी उसे नहीं छोड़ती।


नव्या नाम की लड़की ने ट्वीट में आगे लिखा कि अब जब वो शादी करने जा रही है तो प्लीज पंकज शादी तुड़वाने की बात ना करें। नव्या ने ये भी लिखा कि भले ही वो किसी से भी शादी कर ले, लेकिन दिल में सिर्फ पंकज बसा रहेगा और उसने ये भी उम्मीद जताई कि पंकज उसकी शादी में जरूर आएगा। और में आखिरी विदा पंकज को देखने के बाद ही लूँगी एक शख्स ने नीतीश कुमार से गुहार लगाई कि पंकज की शादी उनकी गर्लफ्रेंड से करा दी जाए क्योंकि जिंदगी में सब कुछ मिल जाता है लेकिन सच्चा प्यार नहीं मिल पाता।

कई लोगों ने पंकज को ट्रोल भी किया। एक शख्स ने लिखा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते लॉकडाउन में डीजे पर रोक लगी है वर्ना उनके लिए गम में वे भोजपुरी का मशहूर गाना बजवा देते। पंकज से एक शख्स ने ये भी पूछा कि अगर उनकी गर्लफ्रेंड नव्या की शादी रुक जाती है तो क्या वे उन्हें अपनाएंगे और नव्या से शादी करेंगे? इस पर पंकज ने भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि अगर ऐसा होता है तो निश्चित तौर पर वे अपनी गर्लफ्रेंड से शादी रचाएंगे।

लेकिन इस शख्स ने बहुत हद्द प्रयासों के बावजूद उसकी गर्लफ्रेंड की शादी नहीं रुकी है और अपने एक ट्वीट के सहारे उसने ये बात बताई है। पंकज गुप्ता ने कहा कि नीतीश कुमार ने उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया और उसकी गर्लफ्रेंड की शादी 19 मई को फिक्स हो गई है। इस शख्स ने ये भी कहा कि उन्हें सच्चे प्रेमी की हाय लगेगी और वे दोबारा बिहार के सीएम नहीं बनेंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘विकास दुबे जैसा कांड कर दूंगा’ वीडियो वायरल…

Bihar : सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो...

बिहार में IAS दंपत्ति की नई पोस्टिंग बनी चर्चा की वजह…

Bihar : 2016 बैच की IAS अधिकारी अलंकृता पांडेय...

बिहार में गैंगरे’प, गुप्तांग से निकली गो’ली, गिट्टी और…

Bihar : बिहार के बेगूसराय से मानवता को शर्मसार...