spot_img

लॉन्च हुई 9 गियर वाली ये कन्वर्टिबल कार, देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

लॉन्च हुई 9 गियर वाली कन्वर्टिबल कार। जर्मनी की प्रमुख लग्ज़री कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार मर्सिडीज-एएमजी एसएल 55 रोडस्टर (SL 55 Roadster) को लॉन्च कर दिया है। आकर्षक लुक और दमदार इंजन से लैस इस कार की कीमत 2.35 करोड़ रुपये तय की गई है।

ये कार कई मायनों में बेहद ख़ास है, तकरीबन 12 सालों के अंतराल के बाद एक बार फिर से इस कार ने भारत में वापसी की है, ‘SL’ नेमप्लेट साल 2012 तक बिक्री के लिए उपलब्ध था। तो आइये देखते हैं आखिर कैसी है ये नई कार-

नई SL 55 Roadster को कंपनी कम्पलीट बिल्ट यूनिट (CBU) रूट से भारत ला रही है और इसे 2+2 सीटिंग लेआउट के साथ बाजार में उतारा गया है, जो कि फैब्रिक रूफ के साथ आता है।

इस कार की साइज की बात करें तो ये पिछले मॉडल के मुकाबले आकार में बड़ी है. इसकी लंबाई 4,705 मिमी, चौड़ाई 1,915 मिमी और इसकी ऊंचाई 1,359 मिमी है. नई पिछली सीट्स पर बेहतर स्पेस के लिए व्हीलबेस को भी 117 मिमी बढ़ाकर 2,700 मिमी किया गया है।

AMG SL 55 को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 4.0-लीटर की क्षमता का ट्विन-टर्बो, V8 पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किया है जो 476hp की पावर और 700Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से जोड़ा गया है, जो मर्सिडीज के 4Matic+ सिस्टम के माध्यम से सभी चारों पहियों को पावर देता है।

मर्सिडीज का दावा है कि ये कार महज 3.9 सेकंड में ही 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 295 किमी प्रति घंटे है।  SL में बतौर स्टैंडर्ड रियर एक्सल स्टीयरिंग भी मिलता है।

SL 55 Roadster में बड़े पैनामेरिकाना फ्रंट ग्रिल, एंगुलर LED हेडलाइट, एक लंबा बोनट, एक भारी रेक वाली विंडस्क्रीन, क्वाड एग्जॉस्ट और इसमें 20-इंच का अलॉय व्हील मिलता है जो कि कार के साइड प्रोफाइल को बेहतर बनाते हैं।  हालांकि ग्राहक 21 इंच के बड़े अलॉय का भी विकल्प चुन सकते हैं।

नए एसएल में ट्रिपल-लेयर फैब्रिक रूफ दिया गया है। जो कि पिछले मॉडल में इस्तेमाल की गई मैटेल रूफ की तुलना में तकरीबन 21 किलोग्राम हल्की है। यह सेंटर कंसोल पर दिए गए एक स्विच या इंफोटेनमेंट डिस्प्ले के माध्यम से संचालित होता है. इसे 60 किमी प्रति घंटे तक की गति पर भी डिप्लॉय किया जा सकता है और इसे खुलने या बंद होने में महज 16 सेकंड का समय लगता है. फैब्रिक छत के लिए भी तीन रंगों का विकल्प मिलता है, जिसमें ब्लैक, डार्क रेड और ग्रे शामिल हैं।

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खरीदने से पहले जरूर देखें ये 5 धांसू बाइक्स, दाम भी कम…

Kohramlive : अगर आप कोई कीमती बाइक खरीदने का...

कुछ सेकेंड की फुर्ती ने बचा ली 3 जिंदगियां, वरना…

Ranchi : रांची-रामगढ़ हाईवे स्थित पुंदाग टोल प्लाजा के...

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...