spot_img

होटल के कमरे में इस हाल में मिले ये एक्टर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : मलयालम एक्टर दिलीप शंकर रविवार की सुबह तिरुवनंतपुरम के एक होटल के कमरे में मृत पाये गये। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘चप्पा कुरिशु’ और ‘नॉर्थ 24 काथम’ जैसी फिल्मों में अभिनय करने वाले अभिनेता दिलीप शंकर ने दो दिन पहले होटल में चेक इन किया था। कमरे के अंदर से बदबू आने पर होटल के कर्मचारियों ने दरवाजा खोला। अभिनेता कमरे के अंदर फर्श पर पड़े मिले। उनकी मौत के पीछे का कोई स्पष्ट कारण अबतक खुलकर सामने नहीं आया है। अभिनेता शंकर के असामयिक निधन ने मलयालम मनोरंजन इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया है। अभिनेता को आखिरी बार सीरियल ‘पंचाग्नि’ में चंद्रसेनन की भूमिका में देखा गया था। वहीं, हाल ही में उन्हें ‘अम्मायारियाथे’ में अपने किरदार पीटर के लिये प्रशंसा मिली थी। पुलिस ने अभिनेता के आकस्मिक निधन की जांच शुरू कर दी है।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...