रांची: अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद का “स्थापना दिवस सप्ताह” मनाया गया। रांची महानगर इकाई ने रांची के कचहरी रोड में स्थित होटल गंगा रेसीडेंसी में समारोह आयोजित कर 29वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार कश्यप ने की। कार्यक्रम में क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुनील कुमार, प्रांत अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार मिश्र, झारखंड बार काउंसिल के अध्यक्ष राजेन्द्र कृष्ण विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थिति रहे।
कार्यक्रम की शुरूआत वंदे मातरम् और मां सरस्वती की वंदना से की गई। सबसे पहले अधिवक्ता परिषद के संस्थापक स्व. दत्तोपन्त ठेंगड़ी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम में मार्गदर्शक कृष्ण गोपाल निताई, राजेन्द्र कृष्ण, राष्ट्रीय परिषद सदस्य सर्वश्री प्रशांत विद्यार्थी, डॉ भीम महतो, बख्शी विभा, प्रदेश मंत्री नीता कृष्ण, जनहित याचिका प्रमुख सुनील कुमार, न्याय प्रवाह प्रमुख मनोज कुमार, न्याय केंद्र प्रमुख प्रभात कुमार सिन्हा, मीडिया सह प्रमुख रीतेश कुमार बॉबी आदि को सम्मान किया गया।
कार्यक्रम संयोजक वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार कश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुनील कुमार, प्रांत अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार मिश्र, राजेन्द्र कृष्ण, प्रशांत विद्यार्थी, बक्शी विभा, सुनील कुमार, प्रभात सिन्हा, मनोज कुमार, कार्यकारिणी सदस्य हाराधन प्रामाणिक, किशन माहेश्वरी आदि ने परिषद के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की और परिषद के मूलमंत्र “न्याय मम् धर्म” के ध्येयवाक्य के मर्म पर प्रकाश डाला। साथ ही समाजहित में अधिवक्ताओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की प्रेरणा दी गईl कार्यक्रम में विशेष रूप से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुलभ, सस्ता एवं त्वरित न्याय कैसे पहुंचे इस पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में रांची महानगर (उच्च न्यायालय, व्यवहार न्यायालय, टैक्सेसन व बुंडू इकाई) के लगभग सौ पुरुष-महिला अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नीता कृष्ण ने किया।

Read More : दिल देने वाले “साजन” ने ली सजनी की चौखट पर आखिरी हिचकी, देखें वीडियो…
Read More : BREAKING : रांची के दवा कारोबारी अश्विनि राजगड़िया ने किया सुसाइड अटेम्प्ट
Read More :सिपाही की पिस्टल से चली गोली, बची प्रेमिका!












