JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के बिष्टुपुर और बर्मामाइंस में चोरी की घटना सामने आई है। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह सोनार लाइन स्थित की एक वेल्डिंग दुकान में बुधवार की रात चोरी हो गई। दुकान का दरवाजा तोड़ चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। दुकान मालिक सोहेल खान गुरुवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की। दुकानदार के अनुसार उसकी दुकान से करीब 40 हजार रुपए के सामान की चोरी हुई है। वेल्डिंग मशीन का तार, मशीन की चोर अपने साथ ले गए। दुकानदार के अनुसार उसकी दुकान में पूर्व में भी चोरी हो चुकी है।
होटल में ताला तोड़कर चोरी का प्रयास विफल
उधर, बर्मामाइंस के ट्यूब गेट के पास स्थित पंजाब होटल में बुधवार की रात चोरी का प्रयास विफल हो गया। होटल के दरवाजे के ताला तोड़ चोरों ने चोरी का प्रयास किया। शायद पेट्रोलिंग टीम को देख चोर अपने मंसूबो पर कामयाब नहीं हो सके। गुरुवार सुबह होटल मालिक हरजिंदर सिंह बिट्टू को आसपास के दुकानदारों ने होटल का ताला टूटे होने की जानकारी दी। होटल मालिक ने बताया होटल में किसी प्रकार की चोरी नहीं हुई है। हालांकि दरवाजे का ताला चोरों ने तोड़ दिया था। होटल के भीतर रखे सारे सामान सुरक्षित हैं।उन्होंने इस मामले में किसी प्रकार की शिकायत थाना में नहीं की है।
Read More : खेत गिरवी रख खरीदी ट्रैक्टर हो गई चोरी, देखिये फिर क्या हुआ
Read More : 4 IPS अधिकारी इधर से उधर, जानिये कौन कहां गये
Read More :सदर अस्पताल के 12 डॉक्टर समेत 20 कर्मी पॉजिटिव, ये है लक्षण…
Read More :PLFI के 3 उग्रवादी धराये, उगले कई राज
Read More :केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और पति आशीष कोरोना पॉजिटिव
Read More :UP Election में सीटों के विस्तार की मांग करेंगी अनुप्रिया पटेल
Read More :UGC NET के अप्लीकेशन में 9 जनवरी तक कर सकते हैं सुधार, करेक्शन विंडो ओपन
Read More :बाघ की बॉडी मिलने से सनसनी, 4 महीने में तीसरी मौत ने चौंकाया
Read More :10 हजार दो तभी पास होगी दूसरी किस्त, और फिर…
Read More : शिक्षा विभाग में निकली बंपर VACANCY , जानें कब से करना है आवेदन
Read More :7 जनवरी तक कोल्ड-डे की चपेट में रहेगा बिहार, 7 फ्लाइट कैंसिल
Read More :इटली से आई फ्लाइट में कोरोना ब्लास्ट,125 यात्री संक्रमित
Read More : राजधानी में मर्डर, लाश की हालत देखकर बोले लोग…




