Khunti : खूंटी में भरे बाजार में चोरों ने लाखों की चोरी को अंजाम दिया है। अपराधी स्कूटी की डिक्की तोड़ लाखों के गहने उड़ा चलते बने। यह घटना खूंटी बाजार टांड़ के पास की है। गहना व्यवसायी शुभम कुमार सोनी ने बताया कि अपराधियों ने उनकी दुकान के सामने कुछ गंदगी डाल दी। वहीं उनकी स्कूटी खड़ी थी। जिसकी डिक्की में लाखों के गहने पड़े थे। शुभम कुमार जैसे ही गंदगी साफ करने के लिए गए। इसी दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। चोरों ने स्कूटी की डिक्की तोड़ सारे गहनों पर अपना हाथ साफ कर दिया। फिर वहां से चलते बने। व्यवसायी ने गहनों की कीमत करीब 6 लाख रुपये बतायी। घटना की शिकायत पुलिस से की गई है। खबर लिखे जाने तक चोरों का कुछ पता नहीं चल पाया था। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाल रही है। व्यवसायी शुभम कुमार सोनी खूंटी के हुटार चलागी के रहने वाले है। इससे पहले भी खूंटी में इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा चुका है।
इसे भी पढ़ें : पलामू में फायरिंग… देखें क्या हुआ
इसे भी पढ़ें : राजधानी में बड़ा हादसा, 9 की मौ*त…
इसे भी पढ़ें : रांची में मर्डर करने वाले बदमाश का यूपी में इन*काउंटर…
इसे भी पढ़ें : राजधानी के कपड़ा व्यवसायी की बड़ी बेरहमी से खूंटी में ह*त्या….
इसे भी पढ़ें : मॉर्निंग वॉक पर निकला दसू मेहता फिर घर नहीं लौटा… देखें क्यों












