Giridih : लोगों को ऑनलाइन चूना लगाने वाले 9 शातिर ठगों को गिरिडीह पुलिस ने धर दबोचा है। धराये ठगों के पास से कुल 17 मोबाइल फोन जब्त किये गये हैं। बेंगाबाद, गांडेय और मुफ्फसिल थाना क्षेत्रों में एक साथ रेड मार पुलिस ने यह उम्दा कामयाबी हासिल की है। इस बात का खुलासा आज गिरिडीह पुलिस कप्तान दीपक कुमार शर्मा ने मीडिया के सामने किया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार सब के सब ठग फर्जी एयरटेल पेमेंट बैंक का लिंक भेजकर, डॉक्टर के पास नंबर लगाने के नाम पर, मित्र समेत अलग-अलग एप के जरिए लोगों को झांसे में लेकर उनके बैंक खाते से रकम उड़ा लेने में माहिर हैं।
गिरफ्तार ठगों के नाम गांडेय का मुकेश कुमार तिवारी, ताज हुसैन, खुर्शीद अंसारी, अनीस अंसारी, बेंगाबाद का टार्जन अंसारी, महबूब अंसारी, मो. साबिर एवं मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का विशाल मंडल और गोविंद कुमार मंडल बताये गये।
इन साइबर ठगों को दबोचने में साइबर DSP संदीप सुमन समदर्शी, SDPO अनिल कुमार सिंह, साइबर थानेदार अजय कुमार, ASI गौरव कुमार, गांडेय थानेदार साकेत प्रताप देव, ताराटांड़ थानेदार प्रदीप कुमार महतो, अहिल्यापुर थानेदार संतोष कुमार मंडल और टीम की सराहनीय भुमिका रही।
गजब-गजब तरीके से उड़ा लेते थे खाते से माल, क्या बता गये SP… जानें#cybercrime #giridihpolice #arrest #jharkhandpolice pic.twitter.com/yWX6mKiE1x
— KohramLive (@KohramLive) November 21, 2023
इसे भी पढ़ें :दिनदहाड़े एयरफोर्स जवान का रे*त डाला गला… जानें
इसे भी पढ़ें :पढ़ाई से ही बेहतर भविष्य का रास्ता : सीएम हेमंत
इसे भी पढ़ें :3760 शिक्षकों को मिला अपॉइंटमेंट लेटर… जानें कहां
इसे भी पढ़ें :जूस के डिब्बे में ढाई करोड़ का सोना…
इसे भी पढ़ें :फोन पर बातें कर रिझाना पूरे परिवार के लिये बना काल…
इसे भी पढ़ें :हाईकोर्ट में नौकरी…
इसे भी पढ़ें :प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में चोरी, ऐसे घुसे चोर…
इसे भी पढ़ें :रामगढ़ में बेकाबू टेलर ने मचाया कोहराम…
इसे भी पढ़ें :जेल से बाहर निकलते ही किया काम तमाम…
इसे भी पढ़ें :खूंटी में महिला की बड़ी बेद*र्दी से ह*त्या…
इसे भी पढ़ें :जेल में बंद एक कैदी ने कान में फूंक मा*री, किडनैप का मिला कं*काल…








