Kohramlive : केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया के अकाउंट, कई वेबसाइट और ओटीटी पर बड़ी कार्रवाई की है। सूचना एवं ब्रॉडकास्ट मंत्रालय ने 19 वेबसाइट, 10 एप्स, 18 ओटीटी और 57 सोशल मीडिया हैंडल को ब्लॉक किया है। इन सभी पर अश्लील कंटेंट परोसने का इल्जाम है। सरकार की ओर से इन्हें कई बार चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन ये नहीं सुने। जिन सोशल मीडिया अकाउंट को ब्लॉक किया गया है उनमें 12 फेसबुक के, 17 एक्स के, 16 इंस्टाग्राम और 12 यूट्यूब के अकाउंट शामिल हैं।
इन प्लेटफॉर्म, अकाउंट, एप्स और वेबसाइट पर IT अधिनियम, भारतीय दंड संहिता और अशोभनीय प्रतिनिधित्व का उल्लंघन करने वाली सामग्री महिला (निषेध) अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। जिन एप्स पर कार्रवाई हुई है, उनमें से 7 गूगल प्ले-स्टोर पर थे और 3 एपल के एप स्टोर पर थे। सभी 57 सोशल मीडिया अकाउंट को डिसेबल कर दिया गया है।
ब्लॉक किए गए ओटीटी प्लेटफार्म के नाम
- Prime Play
- Chikoolin
- Dreanu Filma
- Neon X VIP
- Hunters
- Rabbit
- Fugi
- Het Shots VIP
- Mojflis
- X Prume
- MoodX
- Xtramood
- Tri Flicka
- Yesma
- Besharams
- Uncut Adda
Ministry of I&B blocks 18 OTT platforms for obscene and vulgar content after multiple warnings; 19 websites, 10 apps, 57 social media handles of OTT platforms blocked nationwide, says the government. pic.twitter.com/03ojj3YEiF
— ANI (@ANI) March 14, 2024
इसे भी पढ़ें :ASI से SI बने 1132 अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :जब बेटी का माय-बाप खटकने लगा तो कर गया भयानक कांड…
इसे भी पढ़ें :भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी… देखें
इसे भी पढ़ें :पटना सिविल कोर्ट में ब्ला’स्ट, वकील की जान गई…
इसे भी पढ़ें :फर्जी तरीके से लाइसेंस हासिल किया, माफिया डॉन को उम्र कैद की सजा…
इसे भी पढ़ें :फर्जी तरीके से लाइसेंस हासिल किया, माफिया डॉन को उम्र कैद की सजा…
इसे भी पढ़ें :AK-47 के साथ खूंखार एरिया कमांडर धराया, क्या बोल गये IG… देखें









