Ranchi : राजधानी रांची में निर्माणाधीन सिरमटोली-मेकॉन के चलते आगामी 22 फरवरी तक रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द किया है। वहीं कुछ के रूट डायवर्ट किये गये हैं।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
रांची‐हावड़ा‐रांची (18628/18627) 13 से 22 फरवरी तक
हटिया‐टाटानगर‐हटिया मेमू (68036/68035) 13 से 22 फरवरी तक
वर्दवान‐हटिया एक्सप्रेस (13503) 13 से 21 फरवरी तक
हटिया‐वर्दवान एक्सप्रेस (13504) 14 से 22 फरवरी तक
हटिया‐टाटानगर‐हटिया एक्सप्रेस (18602/18601) 13 से 22 फरवरी तक
रांची‐बोकारो स्टील सिटी‐रांची पैसेंजर (58034/58033) 13 से 22 फरवरी तक
हटिया‐सांकि‐हटिया पैसेंजर (58663/58664 और 58665/58666) 13 से 22 फरवरी तक
इनका बदला रूट
वहीं मालदा टाउन‐सूरत एक्सप्रेस (13425) 15 फरवरी को और रक्सौल‐सिकंदराबाद स्पेशल एक्सप्रेस (13425) 18 फरवरी को मुरी‐रांची‐राउरकेला के बदले मुरी‐चांडिल‐सिनी‐राउरकेला होकर चलेगी।












