बिहार के इन टॉप स्टूडेंट को मिलेगा बड़ा सम्मान… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार सरकार 2025 में मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को “मेधा दिवस” के अवसर पर पुरस्कृत करेगी। इस साल मैट्रिक में पूरे राज्य में प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले 123 विद्यार्थियों और इंटरमीडिएट के तीनों संकाय (वाणिज्य, कला और विज्ञान) में प्रथम 5 स्थान हासिल करने वाले 28 विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर उन्हें नवाजा जायेगा। मैट्रिक में टॉप 10 विद्यार्थियों को प्रतिमाह 2 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जायेगी, वहीं, 11वीं और 12वीं कक्षा में नियमित अध्ययन करने पर दो वर्ष तक जारी रहेगी। वहीं, इंटरमीडिएट के टॉप 5 विद्यार्थियों को प्रतिमाह 2,500 रुपये की छात्रवृत्ति दी जायेगी, जो सामान्य स्नातक पाठ्यक्रम में नियमित नामांकन के दौरान तीन वर्ष तक दी जायेगी। इस पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के जन्म दिवस के अवसर पर कल ज्ञान भवन, सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर में किया जायेगा। समारोह में बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्द्र और अन्य हस्तियां मौजूद रहेंगे। वहीं, इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा 2025 के उत्कृष्ट संचालन में योगदान देने वाले राज्य के 10 जिलों के जिला पदाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी (DM और DEO) को भी सम्मानित किया जायेगा। यह पहल विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्टता को मान्यता देने के उद्देश्य से की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड की बेटियों का जापान में जलवा…

Ranchi : जापान के काकामीगहारा में आयोजित अंडर-18 महिला...

JSCA विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का शानदार आगाज…

Ranchi : झारखंड में महिला क्रिकेट को नई उड़ान...

रांची में ह’त्या, मचा तहलका…

Ranchi : राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में...

रेस्टोरेंट में लगी भयानक आग, एक साथ चली इतनी जा’न…

Delhi : राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हौजरानी...

सिवान में मॉब लिंचिंग कांड का खुलासा, दारोगा सस्पेंड…

Bihar : एक मोबाइल की तलाश में उठे शक...