Kohramlive : कल से नया साल शुरू हो रहा है। नए साल के साथ कई नियम में बदलाव भी होने वाले है। नये साल में सिम कार्ड लेना बहुत आसान नहीं होगा। इसमें कई बदलाव होगा। नये दूरसंचार बिल के लागू होने के बाद सरकार सिम कार्ड की बिक्री और खरीद को काबू में करने वाले कड़े नियम लागू कर रही है। सिम कार्ड लेने के लिये डिजिटल नो योर कस्टम (KYC) प्रक्रिया जरूरी हो जायेगी। ग्राहकों को बायोमेट्रिक डेटा देने की जरूरत होगी। नकली सिम कार्ड रखने पर 3 साल की सजा और 50 लाख रुपये तक का भारी जुर्माना हो सकता है। सिम विक्रेता अब पूरे वेरिफिकेशन के बाद ही सिम बेच पायेंगे। सिम कार्ड के थोक वितरण पर भी प्रतिबंध लगा दिया जायेगा।

इसी तरह नये साल में ITR फाइल करने से जुड़े नियम में भी बदलाव किया जायेगा। अब तय समय पर ही ITR फाइल करना होगा। अब बिलेटेड रिटर्न दाखिल करने का विकल्प नहीं होगा। वहीं, आयकर रिटर्न में त्रुटियों वाले व्यक्ति संशोधित रिटर्न जमा करने में भी असमर्थ होंगे।

इसी तरह बैंकों में लॉकर रखने वाले जिन लोगों ने 31 दिसंबर संशोधित बैंक लॉकर समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किये हैं, उनके लॉकर 1 जनवरी से फ्रीज किये जा सकते हैं।

वहीं, भारतीय बीमा नियामक व विकास प्राधिकरण (इरडा) ने 1 जनवरी से सभी बीमा कंपनियों के लिए पॉलिसीधारकों को ग्राहक सूचना पत्र देना अनिवार्य कर दिया है। इस दस्तावेज़ का उद्देश्य बीमा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को सरल शब्दों में समझाना है।

आधार कार्ड में अपना व्यक्तिगत विवरण को बदलने के इच्छुक लोगों को 31 दिसम्बर के बाद 50 रुपये की राशि का भुगतान करना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में 59 अधिकारी SDO रैंक में प्रमोट… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : झारखंड के छोरों ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड… जानें
इसे भी पढ़ें : नये साल पर नया ऑफर, पूरा फायदा… जानें
इसे भी पढ़ें : झूठ बोल रिम्स में एडमिट हुआ मोस्ट वांटेड, धरा गया… जानें
इसे भी पढ़ें : देश की पहली अमृत भारत ट्रेन शुरू, झटका तक नहीं लगेगा… जानें
इसे भी पढ़ें : भजनलाल शर्मा सरकार के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार… देखें
इसे भी पढ़ें : अनगड़ा में ‘नल जल योजना’ फेल, आंदोलन का ऐलान…
इसे भी पढ़ें : असम में JMM का दम, CM हेमंत ने जताया आभार… जानें
इसे भी पढ़ें : भवानीपुर में मुकाबला दिलचस्प, ममता से आगे निकले सुवेंदु, अंतर… जानें
इसे भी पढ़ें : तपती धरती पर सरकार का अलर्ट, CM ने दिया ये आदेश…
इसे भी पढ़ें : एक बाल्टी पानी को लेकर मा’रधाड़…






